ETV Bharat / state

भयावह रूप ले रहा दिल्ली-NCR का प्रदूषण, गर्भवती महिलाओं-नवजात के लिए बेहद खतरनाक, हालात चिंताजनक

ईटीवी भारत संवाददाता ने लोगों से बातचीत की. लोगों ने सरकार से अपील की है कि गाड़ियों के प्रदूषण पर लगाम लगाई जाए.

ETV BHARAT
पॉल्यूशन बरकरार ! (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : November 15, 2025 at 4:30 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक हो गया है. लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के चलते लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है. प्रदूषण में हुए इजाफे के बाद कक्षा पांच तक के स्कूलों को हाइब्रिड कर दिया गया है. दिल्ली एनसीआर में लगातार प्रदूषण में हो रहे इजाफे से लोग काफी चिंतित हैं. फिलहाल दिल्ली एनसीआर का कोई भी इलाका ऐसा नहीं है जहां पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से कम हो. दिल्ली एनसीआर के प्रत्येक इलाके में लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने के लिए बेबस हो चुके हैं. बढ़ते प्रदूषण स्तर के चलते दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में सुबह के वक्त हल्की धुंध नजर आ रही है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों की माने तो दिल्ली एनसीआर के अधिकतर इलाकों का प्रदूषण स्तर 300 के पार है जबकि कई इलाकों का प्रदूषण स्तर 400 पार कर चुका है. हालात गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के भी ठीक नहीं है. हर तरफ प्रदूषण का कहर बरक़रार है. दिल्ली एनसीआर पूरी तरह से अब गैस चैंबर में तब्दील हो गया है. विशेष तौर पर बुजुर्गों और छोटे बच्चों को बढ़ते प्रदूषण के चलते काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. सुबह और शाम के वक्त जहां एक तरफ पार्कों में रौनक दिखाई देती थी तो वही प्रदूषण बढ़ने के बाद अब इक्का-दुक्का लोग पार्कों में नजर आते हैं.

प्रदूषण पर संवाददाता शहजाद आबिद की रिपोर्ट (ETV BHARAT)

गर्भवती महिलाओं पर खतरा, नवजात में हो सकते हैं विकार
गाइनकॉलजिस्ट डॉ अरुणा अग्रवाल के मुताबिक लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के चलते लोगों को कोई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. बढ़ते प्रदूषण का असर गर्भवती महिलाओं पर भी पड़ रहा है. कई बार देखा गया है कि गर्भ में बोल रहे बच्चे तक तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है. एयर क्वालिटी इंडेक्स मौजूदा समय में काफी ज्यादा है. ऐसे में गर्भवती महिलाओं को बेहद एहतियात बरतने की जरूरत है. गर्भवती महिलाओं को सुबह और शाम के वक्त बाहर टहलने से बचना चाहिए. गर्भवती महिलाओं को खुले में किसी भी प्रकार की फिजिकल एक्टिविटी करने से बचना चाहिए. किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर को संपर्क करना चाहिए.

ठंड बढ़ेगी तो बढ़ सकता है प्रदूषण
दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बाद देखा जा रहा है कि प्रदूषण की रोकथाम को लेकर तमाम कोशिशें की जा रही हैं. सड़कों पर पानी का छिड़काव हो रहा है कई तरह के कार्यों पर प्रतिबंध लगाया गया है इसके साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है. लेकिन धरातल पर हो रही तमाम कोशिश ना काफी साबित हो रही है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा दिल्ली एनसीआर के सभी इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स का डाटा जारी किया जाता है. नीचे दिल्ली, गाजिाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स का डाटा मौजूद है. यहां से आप अपने क्षेत्र के प्रदूषण के हालात देख सकते हैं.

भयावह रूप ले रहा दिल्ली-NCR का प्रदूषण
भयावह रूप ले रहा दिल्ली-NCR का प्रदूषण (ETV BHARAT)

दिल्ली एनसीआर के एयर क्वालिटी इंडेक्स में किसी प्रकार का कोई सुधार नहीं दिखाई दे रहा है. वहीं दूसरी तरफ माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने से प्रदूषण स्तर में और बढ़ोतरी होने की संभावना है.

ETV BHARAT
एनसीआर के कई इलाकों में AQI खतरनाक श्रेणी में (ETV BHARAT)

ये भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में सर्दी के साथ बढ़ा प्रदूषण का कहर, AQI खतरनाक श्रेणी में बरकरार

ये भी पढ़ें- दिल्ली के बाद गाजियाबाद में भी पांचवी तक हाइब्रिड मोड में चलेंगी क्लास, प्रदूषण ने तोड़े सभी रिकॉर्ड