ETV Bharat / state

रांची में प्रशिक्षण सह पेंटिंग प्रतियोगिता, नर्सिंग छात्राओं ने पेंटिंग और स्लोगन के माध्यम से बताई नशीले पदार्थों के खतरे

रांची में एनएमटीसी नर्सिंग स्कूल की छात्राओं के बीच नशा मुक्त को लेकर प्रशिक्षण सह पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया.

awareness-against-drug-addiction-at-nmtc-nursing-school-in-ranchi
प्रशिक्षण सह पेंटिंग प्रतियोगिता (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 13, 2026 at 2:01 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: राजधानी रांची में एनएमटीसी नर्सिंग स्कूल की छात्राओं के बीच मादक पदार्थों एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन और बिक्री के विरुद्ध एक दिवसीय प्रशिक्षण सह पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशा मुक्त बनाना.

कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि मादक पदार्थों और तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक एवं जानलेवा है. इसके सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियां और मानसिक विकारों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करती है.

जानकारी देते सिविल सर्जन व छात्राएं (ETV BHARAT)

उन्होंने तंबाकू और धूम्रपान से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए बताया कि तंबाकू में मौजूद निकोटीन एवं अन्य विषैले रसायन मुंह, गले, फेफड़े और पेट के कैंसर के प्रमुख कारण हैं. इसके अलावा धूम्रपान से बीपी बढ़ता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है. उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थ सीधे मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम को प्रभावित करते हैं, जिसका सीधा असर एकाग्रता और मानसिक संतुलन पर पड़ता है. इनके अत्यधिक सेवन से लीवर सिरोसिस, किडनी फेल्योर तथा पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं.

Awareness against drug addiction at NMTC Nursing School in Ranchi
प्रतिभागियों को दिया गया पुरस्कार (ETV BHARAT)

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नशा मुक्ति एवं तंबाकू निषेध विषय पर आकर्षक पेंटिंग्स तैयार कर अपने विचार प्रस्तुत किए. सिविल सर्जन ने छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स का अवलोकन किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया.

Awareness against drug addiction at NMTC Nursing School in Ranchi
प्रशिक्षण सह पेंटिंग प्रतियोगिता (ETV BHARAT)

कार्यक्रम में एनएमटीसी नर्सिंग स्कूल की प्रधानाचार्या, शिक्षिकाएं तथा परामर्शी सुशांत कुमार, अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे. सभी ने समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया. प्रतियोगिता में मौजूद नर्सिंग की छात्रा इंदू ने कहा कि धूम्रपान, शराब सेवन समेत अन्य नशा से न सिर्फ स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है, बल्कि यह आर्थिक रूप से भी लोगों को कमजोर बना देता है. नर्सिंग छात्रा इंदू ने कहा कि हम लोग कोर्स पूरा करने के बाद जहां भी सर्विस में जाएंगे, वहां काम के दौरान लोगों को नशा के नुकसान बताएंगे और इससे दूर रहने को लेकर लोगों को प्रेरित भी करेंगे.

ये भी पढ़ें: नशा मु्क्ति को लेकर पारा शिक्षक की अनोखी पहल, मतदाताओं को शराब पर मतदान न करने की कर रहे हैं अपील

धनबाद में हैप्पी स्ट्रीट का आयोजन, कार्यक्रम के माध्यम से फिटनेस और नशा मुक्ति का दिया गया संदेश

नशा मुक्ति को लेकर जामताड़ा में न्यायिक पदाधिकारी सड़क पर उतरे, निकाली जागरूकता रैली