ETV Bharat / state

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान ने की पुरस्कारों की घोषणा, देखिए लिस्ट

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Feb 10, 2024, 1:07 PM IST

etv bharat
etv bharat

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान ने पुरस्कारों की घोषणा की है.चलिए जानते हैं इनके बारे में.

लखनऊः उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान ने साल 2022 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. संस्थान के निदेशक दिनेश कुमार मिश्रा की तरफ से पुरस्कार पाने वाले देश के 46 विद्वानों की लिस्ट जारी की है इसमें विश्व भारती पुरस्कार के लिए जबलपुर के प्रोफेसर प्रो. रहसबिहारी द्विवेदी को विश्व भारती पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इस पुरस्कार के तौर पर उन्हें 501000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी. इन पुरस्कारों के वितरण कब होंगे इसकी जानकारी संस्थान की तरफ से बाद में जारी किया जाएगा.

इन पुरस्कारों लिस्ट डॉ.देवीसहाय पाण्डेय दीप महर्षि वाल्मीकि पुरस्कार अयोध्या 201000, प्रो.आन्जनेय शास्त्री महर्षि व्यास पुरस्कार वाराणसी 201000, प्रो. गोपबन्धु मिश्र महर्षि नारद पुरस्कार वाराणसी 101000, प्रो.हदयरंजन शर्मा विशिष्ट पुरस्कार वाराणसी 101000, प्रो. रमाकान्त पाण्डेय विशिष्ट पुरस्कार बांदा 101000, प्रो.सदाशिव कुमार द्विवेदी विशिष्ट पुरस्कार वाराणसी 101000,प्रो. रामपूजन पाण्डेय विशिष्ट पुरस्कार वाराणसी 101000, प्रो.शंकर कुमार मिश्रा त्रिपाठी विशिष्ट पुरस्कार वाराणसी 101000 प्रदान किया जाएगा.


वेद पंडित पुरस्कार से इन्हें नवाजा जाएगा
वही इस पुरस्कारों में 11 लोगों को वेद पंडित पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा सम्मान के तौर पर सभी पुरस्कार पाने वाले लोगों को 51000 पुरस्कार राशि के रूप में प्रदान किया जाएगा. संस्कृत संस्थान की तरफ से वेद पंडित पुरस्कार पाने वालों में सूरज त्रिपाठी, भास्कर तिवारी, नीतीश मिश्रा, प्रज्ञान रामजी त्रिपाठी, शिवम मिश्रा, दुर्गा शरण रथ, अविनाश पांडे, गणेश कुमार शर्मा, विवेक मिश्रा और दीपक कुमार दुबे शामिल है. वही चार लोगों को नामित पुरस्कार दिया जाएगा. इसमें डॉक्टर राजकुमार मिश्रा को अभिज्ञानम, डॉक्टर देवी साहब पांडे को जयतुभारतम, डॉ धीरज कुमार पांडे को मूल्यपरा प्रस्थानत्रयी डॉक्टर धीरज कुमार पांडे और डॉक्टर जयंत कुमार चौधरी को वैयाकरणसिद्धांतकौमुदी सम्मान से नवाजा जाएगा. इन सभी को 51000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी. इसके अलावा विशेष पुरस्कार और विधि पुरस्कार के तौर पर टेस्ट लोगों को सम्मानित किया जाएगा जिन्हें ₹21000 और 11000 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी.


ये भी पढ़ेंः रोडवेज कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, योगी सरकार ने दी DA की सौगात, जानिए कितना पैसा मिलेगा

ये भी पढ़ेंः पड़ोसी ने 6 साल के बच्चे को मार डाला, सरसों के खेत में फेंका शव, जंगली जानवरों ने नोच खाया

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.