ETV Bharat / state

'नारी शक्ति है, विकसित भारत की शक्ति', महिलाओं के साथ नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम सुनने के बाद बोले सांसद रामकृपाल

author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Mar 6, 2024, 8:40 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

Nari Shakti Samvad program: भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से उपलक्ष्य में महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति संवाद अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत सांसद रामकृपाल यादव ने महिला लाभार्थियों के साथ पीएम मोदी का नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम सुना.

पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव

पटना: पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव ने मसौढी में महिला लाभार्थियों के साथ बैठ कर पीएम मोदी का नारी शक्ति संवाद का लाइव प्रसारण सुना. इस दौरान उन्होंने कहा कि 'विकसित भारत की शक्ति नारी शक्ति है'.

महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी: इस दौरान सांसद ने सभी महिलाओं को पीएम मोदी के सभी योजनाओं के बारे में जागरुक करते हुए, हर घर लाभार्थी अभियान के बारे में रूबरू कराया. वहीं मीडिया से मुखातिब होते हुए पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि पूरा देश पीएम मोदी का परिवार है. विकसित भारत में नारी शक्ति उभरेगी.

'हम सभी मोदी का परिवार हैं': इस दौरान रामकृपाल यादव ने कहा कि देशभर में लाखों स्वयं सहायता समूह से संवाद किया जा रहा है. पश्चिम बंगाल में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बहनों ने लाखों की संख्या में सम्मेलन में शिरकत की हैं, वो भी मोदी का परिवार हैं. कार्यक्रम में महिला मोर्चा आईटी सेल प्रभारी गुड़िया कुमारी, महिला मोर्चा पटना जिला ग्रामीण अध्यक्ष आशा किरण सिंह, महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुनीता देवी, मौली मंडल अध्यक्ष संजय केसरी, महामंत्री टुनटुन शर्मा, राहुल भारद्वाज, सर्विस महिला लाभार्थी शामिल हुई.

नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम
नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम

ममता बनर्जी पर साधा निशाना: इसके अलावा ममता दीदी की सरकार पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि महिला विरोधी त्रिणमुल सरकार महिलाओं का कभी भला नहीं कर सकती है. नारी शक्ति का यह अपमान केवल संदेश खाली तक ही सीमित नहीं रहेगा, पूरे बंगाल में संदेश खाली तूफान आएगा. उनकी सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. वहीं दूसरी तरफ भाजपा की केंद्र सरकार है, जिसने बलात्कार और रेप जैसे संगीन अपराधों के लिए फांसी की सजा तक की व्यवस्था की है.

"बंगाल से शक्ति वंदन पीएम मोदी संवाद में नारी शक्ति एक विकसित भारत की शक्ति उभर कर सामने आ रही है. यह करोड़ देशवासी, हम सभी, मोदी परिवार का हिस्सा हैं."- रामकृपाल यादव, सांसद, BJP

ये भी पढ़ें: 'गारंटी मतलब मोदी, नारी शक्ति वंदन से लोकसभा में बढ़ेगी बहनों की संख्या'- सम्राट चौधरी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.