ETV Bharat / state

कई पार्टियों ने भाजपा के समर्थन का किया ऐलान, भूपेन्द्र चौधरी बोले- विकास के एजेंडे को लेकर हैं जनता के बीच - लोकसभा चुनाव 2024

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Apr 30, 2024, 6:44 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा वरिष्ठ नेता स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भाजपा को समर्थन की घोषणा की.

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा वरिष्ठ नेता स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की नीति से प्रभावित होकर भाजपा को समर्थन की घोषणा की.
भाजपा को समर्थन की घोषणा करने वाले सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लेखराज सिंह तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ गोंड ने अपने पदाधिकारियों के साथ अपने संगठनों का समर्थन पत्र सौंपते हुए अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूर्ण करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता प्रकट की. इस मौके पर सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप निषाद (हैलीकाप्टर बाबा), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार, अतर सिंह तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश निषाद तथा प्रदेश महामंत्री श्री सत्येन्द्र्र कुमार सोलंकी तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विकास के ऐजेंडे को लेकर चुनाव में जनता के बीच है. कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर विकसित भारत के संकल्प से जुड़कर विभिन्न राजनैतिक दलों ने भाजपा को समर्थन देने का निर्णय लिया है. कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की विचारधारा का समर्थन करने वाले सभी दलों का स्वागत व अभिनंदन करता हूं. हम सभी मिलकर मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ काम करेंगे.

कहा कि पिछले 2 चरणों के चुनावों से स्पष्ट होता है कि अबकी बार 400 पार का लक्ष्य पूर्ण हो रहा है. विकसित भारत के संकल्प के साथ हम सभी अपने-अपने स्तर पर भाजपा को मजबूत करने के लिए जुटें. प्रदेश महामंत्री संजय राय ने सभी का स्वागत किया. कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे तथा डॉ. अंकुश त्रिपाठी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : 'मोहब्बत की दुकान में फेक वीडियो बिक रहे', मोदी का कांग्रेस पर तंज, शरद पवार पर साधा निशाना! - Lok Sabha Election 2024 Pm Rally

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी को हराने के बाद स्मृति ईरानी की बढ़ गई संपत्ति, अमेठी में बना ली अपनी कोठी - Smriti Irani Rahul Gandhi

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.