अनुष्का के साथ रिलेशनशिप में थे तो ऐश्वर्या की जिंदगी क्यों बर्बाद किया? मांझी का लालू परिवार पर बड़ा हमला
जीतनराम मांझी ने तेजप्रताप यादव के रिश्ते को लेकर लालू परिवार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, 'चुनाव में बिहार की हर महिला बदला लेगी'.

Published : May 24, 2025 at 8:52 PM IST
पटना: आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव एक बार फिर से सुर्खियों में है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रेमिका के साथ एक तस्वीर जारी की है. फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि पिछले 12 वर्षों के साथ अनुष्का यादव के साथ उसका रिश्ता है. अब इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई. केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने इसको लेकर लालू परिवार पर हमला बोला है.
क्या बोले मांझी?: जीतनराम मांझी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'दरोगा बाबू की पोती ऐश्वर्या के साथ जो लालू परिवार ने किया है, उसका बदला आने वाले चुनाव में बिहार की हर महिला लेकर रहेगी. तेज प्रताप जब किसी के साथ रिलेशनशिप में थें तो फिर किसी लड़की की जिन्दगी बर्बाद करने का अधिकार लालू परिवार को किसने दिया? कहीं ऐसा तो नहीं है कि किसी "सिन्हा" के चक्कर में लालू परिवार अनुष्का यादव की जिंदगी भी बर्बाद करवा दे? इसका जवाब लालू परिवार को देश के सामने देना होगा.'
दरोग़ा बाबू की पोती ऐश्वर्या के साथ जो लालू परिवार ने किया है उसका बदला आने वाले चुनाव में बिहार की हर महिला लेकर रहेगी।
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) May 24, 2025
तेज प्रताप जब किसी के साथ रिलेशनशिप में थें तो फिर किसी लड़की की ज़िन्दगी बर्बाद करने का अधिकार लालू परिवार को किसने दिया?
कहीं ऐसा तो नहीं है कि किसी “सिन्हा”…
12 साल से रिश्ते में हैं तेजप्रताप: पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक के अकाउंट पर अनुष्का यादव के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, उनका नाम अनुष्का यादव है. हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते है और प्यार भी करते हैं. हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहे हैं. मैं बहुत दिनों से आपलोगों से यह बात कहना चाहता था लेकिन समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं. इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं. आशा करता हूं कि आपलोग मेरी बातों को समझेंगे.
पोस्ट को डिलीट कर फिर पोस्ट: तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ की तस्वीर साझा करते हुए शाम 6:22 मिनट पर पोस्ट किया और 16 मिनट के बाद उसे पोस्ट को डिलीट कर दिया लेकिन फिर 10 मिनट बाद यानी 6:32 बजे ही उसी पोस्ट को फिर से अपने फेसबुक हैंडल से साझा कर दिया.
शादीशुदा हैं तेज प्रताप: आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव शादीशुदा हैं. उनकी शादी बिहार सरकार के पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के साथ हुई थी. 12 मई 2018 को उनकी शादी बड़े धूमधाम से पटना में हुई थी. इस हाई प्रोफाइल शादी में बिहार के सभी बड़े नेता शामिल हुए थे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद शादी में मौजूद थे.
6 महीने के बाद संबंध में खटास: तेज प्रताप यादव की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके स्वर्गीय दरोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय से हुई. शादी के 6 महीने बाद ही तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच संबंध में कड़वाहट आने लगी. ऐश्वर्या राय ने राबड़ी आवास के बाहर खुद बयान दिया था कि उनके साथ घर में उत्पीड़न होता था, उनके साथ मारपीट भी होती थी. मामला तलाक तक पहुंचा. अभी भी दोनों के तलाक का मामला पटना के फैमिली कोर्ट में चल रहा है. ऐसे में फिलहाल तेजप्रताप और अनुष्का की शादी में कानूनी अड़चन है.
ये भी पढ़ें:
अनुष्का के साथ 12 साल से रिलेशनशिप में हैं लालू के लाल तेजप्रताप यादव, साझा की गर्लफ्रेंड की तस्वीर
राबड़ी देवी, मीसा भारती और तेज प्रताप यादव पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज
ऐश्वर्या राय ने कहा- मिले इंसाफ, 'राबड़ी देवी हों गिरफ्तार'
DSP पहुंचे राबड़ी आवास तब बनी बात, रात 1 बजे ऐश्वर्या के लिए खुले घर के द्वार
लालू की बहू ऐश्वर्या ने भरी हुंकार, बोलीं- 'मान-सम्मान के लिए फिर से नीतीश कुमार'
तेजप्रताप यादव तलाक प्रकरण: ऐश्वर्या राय की अपील पर HC में सुनवाई

