ETV Bharat / state

अनुष्का के साथ 12 साल से रिलेशनशिप में हैं लालू के लाल तेजप्रताप यादव, साझा की गर्लफ्रेंड की तस्वीर

तेजप्रताप यादव ने अपनी रिलेशनशिप को साझा किया है. गर्लफ्रेंड की तस्वीर साझा कर बताया कि वह उसके साथ 12 साल से रिश्ते में हैं.

Tej Pratap Yadav
रिलेशनशिप में तेजप्रताप यादव (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : May 24, 2025 at 6:59 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे और विधायक तेजप्रताप यादव ने आज दुनिया को बता दिया है कि वह प्यार में. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया कि एक लड़की के साथ रिश्ते में हैं. इसके साथ ही अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीर भी उन्होंने शेयर की है. उनके इस पोस्ट के सामने आते ही प्रतिक्रियाओं और बधाइयों का दौर शुरू हो गया है.

तेजप्रताप ने किया रिलेशनशिप का ऐलान: तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि इस लड़की का नाम अनुष्का यादव है. वे दोनों एक-दूसरे को 12 साल से जानते हैं और एक-दूसरे को प्यार भी करते हैं. उन्होंने ये भी बताया कि वह उसके साथ रिलेशनशिप में हैं.

Tej Pratap Yadav
ताजमहल के सामने तेजप्रताप यादव (तेजप्रताप यादव फेसबुक हैंडल)

12 साल से रिश्ते में तेजप्रताप: हालांकि तेजप्रताप ने भी बताया कि वह काफी समय से इस बारे में सभी को बताना चाहते थे लेकिन बता नहीं पा रहे थे. अब आखिरकार उन्होंने तय किया कि समय आ गया है, जब उनको दुनिया के सामने अपने रिश्ते का ऐलान करना है.

अनुष्का के साथ प्यार में तेजप्रताप: तेजप्रताप यादव ने अपने आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर लिखा, 'मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, उनका नाम अनुष्का यादव है. हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं. हमलोग पिछले 12 सालों से एक relationship में रह रहें हैं . बहुत दिनों से आपलोगों से यह बात कहना चाहता था लेकिन समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं. इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं. आशा करता हूं आपलोग मेरी बातों समझेंगें.'

Tej Pratap Yadav
विदेश में तेजप्रताप यादव (तेजप्रताप यादव फेसबुक हैंडल)

कोर्ट में पत्नी से तलाक का मामला: तेजप्रताप यादव की शादी पूर्व मंत्री चंद्रिका यादव की बेटी ऐश्वर्या राय से 12 मई 2018 में हुई थी लेकिन उसी साल दोनों के बीच रिश्ते खराब होने की खबर आई और मामला कोर्ट पहुंच गया. अभी भी उनका केस चल ही रहा है, आधिकारिक तौर पर दोनों का तलाक नहीं हुआ है.

Tej Pratap Yadav
तेजप्रताप यादव (ETV Bharat)

पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप: साल 2019 में ऐश्वर्या ने आरोप लगाया था कि राबड़ी आवास में उनके साथ मारपीट की गई है. वहीं 2020 में ऐश्वर्या ने तेजप्रताप यादव के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया. 2024 में सेटलमेंट को लेकर खबर आई कि ऐश्वर्या ने 36 करोड़ की एकमुश्त राशि की मांग की है. हालांकि अभी तक मामला लंबित है लेकिन इस बीच अब तेजप्रताप ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

Tej Pratap Yadav
तेजप्रताप यादव (ETV Bharat)

ये भी पढे़ं:

राबड़ी देवी, मीसा भारती और तेज प्रताप यादव पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज

ऐश्वर्या राय ने कहा- मिले इंसाफ, 'राबड़ी देवी हों गिरफ्तार'

DSP पहुंचे राबड़ी आवास तब बनी बात, रात 1 बजे ऐश्वर्या के लिए खुले घर के द्वार

लालू की बहू ऐश्वर्या ने भरी हुंकार, बोलीं- 'मान-सम्मान के लिए फिर से नीतीश कुमार'

तेजप्रताप यादव तलाक प्रकरण: ऐश्वर्या राय की अपील पर HC में सुनवाई