ETV Bharat / state

जबलपुर से अयोध्या के लिए चलेगी पहली ट्रेन, BJP कार्यकर्ता ही कर सकेंगे रामलला के दर्शन

author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Jan 24, 2024, 9:25 PM IST

Updated : Jan 24, 2024, 11:11 PM IST

Jabalpur To Ayodhya First Train
जबलपुर से अयोध्या के लिए चलेगी पहली ट्रेन

Jabalpur To Ayodhya First Train: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ. मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु अब अयोध्या पहुंच रहे हैं. ऐसे में जबलपुर से अयोध्या के लिए पहली ट्रेन चलने जा रही है. जिसमें सिर्फ बीजेपी के कार्यकर्ता ही दर्शन करने जाएंगे.

जबलपुर से अयोध्या के लिए चलेगी पहली ट्रेन

जबलपुर। अयोध्या के लिए मध्य प्रदेश के लगभग हर बड़े शहर से रेल गाड़ियां जाएगी. पहली रेलगाड़ी 30 जनवरी को जबलपुर से जा रही है. हालांकि इसमें केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जा रहे हैं. आज इसी के संबंध में जबलपुर में एक बैठक भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की हुई. जिसमें लगभग 1500 लोगों को अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा. इसमें सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को जाने का मौका मिलेगा, लेकिन इसमें फिलहाल आम आदमी को टिकट नहीं मिलेगी.

Jabalpur to Ayodhya First train
जबलपुर में हुई बीजेपी की बैठक

राम तीर्थ दर्शन

जबलपुर के संभागीय भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. जिसमें जबलपुर के भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए. इस बैठक में एक फैसला लिया गया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन करवाने के लिए ले जाया जाए. जबलपुर कैंट विधानसभा के विधायक अशोक रोहाणी ने बताया कि जबलपुर से लगभग 1500 पार्टी कार्यकर्ताओं को अयोध्या में राम भगवान के दर्शन के लिए ले जाने की तैयारी है.

जबलपुर से अयोध्या के लिए पहली ट्रेन

अशोक रोहाणी का कहना है कि राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए मध्य प्रदेश से कई ट्रेन जानी है, लेकिन इसमें पहली ट्रेन जो केवल राम तीर्थ दर्शन के लिए ही जाएगी. वह जबलपुर से जाएगी और यह जबलपुर से 30 जनवरी को ठीक 3:00 निकलेगी. अशोक रोहाणी का कहना है कि इसमें केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जा रहे हैं. इसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए कुछ इंतजाम संगठन की तरफ से मिलेंगे. बाकी उन्हें खुद भी पैसा खर्च करना होगा.

Jabalpur to Ayodhya First train
बीजेपी कार्यकर्ता करेंगे रामलला के दर्शन

IRCTC चलाएगी 1000 ट्रेन

अयोध्या के लिए आईआरसीटीसी की तरफ से 1000 ट्रेन चलाने की योजना के बारे में भारतीय रेल की अध्यक्ष ने बताया था. संभवत: यह उन ट्रेन में से एक है, लेकिन इसमें केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जा रहे हैं. आईआरसीटीसी के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस ट्रेन में जाने वाले यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था करने की बात कही गई है. ट्रेन रेलवे की तरफ से दी जा रही है.

यहां पढ़ें...

शुरुआत में अयोध्या में केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी अपनी ओर से लेकर जा रही है. हालांकि नेताओं का कहना है कि यह धार्मिक यात्रा है, लेकिन इसके राजनीतिक मायने हैं. लौटकर आने वाले कार्यकर्ता अयोध्या और राम मंदिर को लेकर एक वातावरण पैदा करेंगे. जिससे राम मंदिर दर्शन के लिए लोग प्रेरित होंगे. 1000 ट्रेनों के जरिए अयोध्या तक फिलहाल 15 लाख लोगों को दर्शन करवाया जाएगा.

Last Updated :Jan 24, 2024, 11:11 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.