ETV Bharat / state

हाईकोर्ट बार ने नए चीफ जस्टिस अरुण भंसाली का किया स्वागत

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Feb 14, 2024, 7:56 AM IST

ोे्ि
ोे्ि

हाईकोर्ट बार ने नए चीफ जस्टिस अरुण भंसाली का स्वागत किया है. चलिए जानते हैं इस बारे में.

प्रयागराज: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने मंगलवार को नव नियुक्त मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली का समारोहपूर्वक स्वागत किया. लाइब्रेरी हाल में हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत समारोह का संचालन करते हुए महासचिव नितिन शर्मा ने चीफ जस्टिस अरुण भंसाली का परिचय प्रस्तुत किया.

प्रारंभ में मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली, विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी, न्यायमूर्ति वीके बिड़ला एवं न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र, हाईकोर्ट बार अध्यक्ष, महासचिव व पदाधिकारियों ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया. उसके बाद हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष व महासचिव सहित कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली का माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंटकर और विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया. अंत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित के श्रीवास्तव ने आभार जताया.

समारोह में न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह, न्यायमूर्ति अरविंद सिंह सांगवान, न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति जेजे मुनीर, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ, न्यायमूर्ति विवेक वर्मा, न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह, न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल, न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी, न्यायमूर्ति मंजूरानी चौहान, न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल, न्यायमूर्ति राजबीर सिंह, न्यायमूर्ति डॉ गौतम चौधरी, न्यायमूर्ति दिनेश पाठक, न्यायमूर्ति समित गोपाल, न्यायमूर्ति डोनाडी रमेश, न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन, न्यायमूर्ति गजेंद्र कुमार, न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति अनीस कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति नंदप्रभा शुक्ला, न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर ने भी शिरकत की.

इस अवसर पर उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय, अशोक कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार मिश्र, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, स्वर्ण लता सुमन, संयुक्त सचिव सर्वेश कुमार दुबे, अजय सिंह, अमरेन्दु सिंह व अंजना चतुर्वेदी, गवर्निंग काउंसिल सदस्य प्रीति द्विवेदी, सरिता सिंह, अभ्युदय त्रिपाठी, विनोद राय, अमित पांडेय, ओपी विश्वकर्मा, अरविंद सिंह, अरुण त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र, एसके केसरवानी, साइमा सहेर, अनिरुद्ध ओझा, अनिल मिश्र, गुलाब सिंह यादव एवं अनिल प्रताप सिंह मौजूद रहे.

ये भी पढे़ंः स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा महासचिव पद से दिया इस्तीफा, बोले-मेरे बयानों को निजी बताकर पार्टी ने किया अपमान

ये भी पढ़ेंः इरशाद अली की कहानी! जिसने CM योगी को गंगा मिट्टी से लिखकर दी हनुमान चालीसा

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.