ETV Bharat / state

बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष पहुंचीं बोकारो, महिला कार्यकर्ताओं संग की लोकसभा चुनाव में जीत की तैयारी पर मंत्रणा - Lok Sabha Election 2024

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Apr 10, 2024, 5:21 PM IST

http://10.10.50.75//jharkhand/10-April-2024/jh-bok-05-bjpmahilamorchamadeactivepreparationsforloksabhaelectionsandwomentookpartincampaigning-10031_10042024135027_1004f_1712737227_214.jpg
BJP Mahila Morcha Meeting In Bokaro

BJP Mahila Morcha meeting in Bokaro. झारखंड भाजपा महिला मोर्चा लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जोर-शोर से जुट गया है. इसके तहत भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र में घूम-घूमकर संगठन की महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जीत की रणनीति पर विचार-विमर्श किया.

बोकारो में मीडिया के मुखातिब होतीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह और भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी.

बोकारो: लोकसभा चुनाव की तैयारी भाजपा महिला मोर्चा की ओर से भी शुरू कर दी गई है. इसे लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने धनबाद लोकसभा प्रत्याशी की पत्नी सावित्री देवी के साथ लोकसभा क्षेत्र का भ्रमण कर धनबाद लोकसभा में पड़ने वाले सभी मंडल की महिलाओं के साथ मुलाकात की. इस दौरान बोकारो चंदनकियारी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी समेत सभी सदस्य मौजूद थीं. आरती सिंह ने महिला कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया है.

महिला सशक्तीकरण के कार्यों को गांव-गांव घूमकर बताएं

400 पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 2014 से किए गए महिला सशक्तीकरण के कार्यों को गांव की महिलाओं के बीच ले जाने का भी निर्देश संगठन की महिलाओं को दिया. बैठक में धनबाद लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी, बोकारो विधायक की पत्नी नीना नारायण भी शामिल थीं.

ढुल्लू महतो की जीत का किया दावा

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर हम लोग तैयार हैं. सभी महिलाएं धनबाद लोकसभा में प्रत्याशी की जीत में भागीदार बनेंगी. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ढुल्लू महतो रिकॉर्ड मत से चुनाव जीतेंगे.

ढुल्लू महतो की पत्नी ने मायके में घूम-घूम कर पति के लिए मांगा वोट

वहीं भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने कहा कि आज तक मैंने पति के लिए ससुराल में वोट मांगने का काम किया. अब मैं अपने घर अपने मायके में पति के लिए वोट मांग रही हूं. मुझे काफी समर्थन भी मिल रहा है. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अपनी बेटी, बहन और दामाद को झोली भरकर वोट देने का काम करेंगे. बताते चलें कि ढुल्लू महतो का ससुराल बोकारो के पास विस्थापित क्षेत्र में ही है.

ये भी पढ़ें-

WATCH: बोले ढुल्लू महतो- कहा कोई ऐसा कार्य नहीं करूंगा जिससे पार्टी की छवि खराब हो - Lok Sabha Election 2024

BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का झारखंड दौरा, कई कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर जेएमएम मुखर, मंत्री बसंत सोरेन और विधायक मथुरा महतो ने की निंदा - JMM On Nishikant Dubey Statement

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.