ETV Bharat / state

पांच बार के सांसद भाजपा नेता रामटहल चौधरी ने कांग्रेस का हाथ थामा, रांची लोकसभा सीट से कट सकता है सुबोधकांत सहाय का टिकट - Lok Sabha Election 2024

author img

By IANS

Published : Mar 28, 2024, 5:48 PM IST

LOK SABHA ELECTION 2024
LOK SABHA ELECTION 2024

बीजेपी नेता और रांची के पांच बार सांसद रहे रामटहल चौधरी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. माना जा रहा है कि अब रांची लोकसभा सीट से इन्हें ही उम्मीदवार बनाया जाएगा.

रांची: झारखंड की रांची लोकसभा सीट से पांच बार सांसद रहे पूर्व भाजपा नेता रामटहल चौधरी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. माना जा रहा है कि वह रांची सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे.

नई दिल्ली में गुरुवार को उन्होंने कांग्रेस के मीडिया कम्युनिकेशन विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा, पार्टी के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधानसभा में कांग्रेस के नेता आलमगीर आलम और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली.

रामटहल चौधरी ने वर्ष 2019 में भाजपा का टिकट न मिलने के बाद पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था. हालांकि उन्हें मात्र 29,597 मत हासिल हुए थे और उनकी जमानत जब्त हो गई थी. उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में आए हैं. उल्लेखनीय है कि रांची लोकसभा सीट से इस बार फिर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन अब उनकी जगह रामटहल चौधरी 'इंडिया' गठबंधन की ओर से मैदान उतर सकते हैं.

2014 और 2019 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर रांची लोकसभा सीट से सुबोधकांत सहाय चुनाव लड़े थे लेकिन दोनों बार इनको हार का सामना करना पड़ा. तीसरी बार भी इनके टिकट मिलने के कयास लगाए जा रहे थे. हालांकि अब रामटल चौधरी के आने के बाद माना जा रहा है कि सुबोधकांत सहाय का टिकट कट सकता है.

ये भी पढ़ें:

रांची से दोबारा सांसद बनने की तैयारियों में जुटे संजय सेठ, 2024 में डबल इंजन की सरकार बनाने का लिया संकल्प

लोकसभा चुनाव 2024: रांची लोकसभा सीट का सफरनामा, यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच होती है कड़ी टक्कर

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.