ETV Bharat / entertainment

'पुष्पा' स्टाइल में अर्जुन कपूर का 'सिंघम अगेन' से बतौर विलेन फर्स्ट लुक आउट, सेलेब्स बोले- फायर है

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Feb 14, 2024, 10:07 AM IST

Updated : Feb 14, 2024, 10:20 AM IST

Arjun Kapoor's First look From Singham Again : मल्टी स्टारर फिल्म सिंघम अगेन से उसके विलेन अर्जुन का कपूर का फर्स्ट लुक आउट हो गया है. अर्जुन का बतौर विलेन फर्स्ट लुक बेहद खौफनाक है. अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक 'पुष्पा' में अल्लू अर्जुन के लुक से कंपेयर किया जा रहा है.

Rohit Shetty drops Arjun Kapoor's First look from Ajay Devgn's Singham Again, celebs call it fire
Rohit Shetty drops Arjun Kapoor's First look from Ajay Devgn's Singham Again, celebs call it fire

हैदराबाद : बॉलीवुड के एक्शन फिल्मों के डायरेक्टर रोहित शर्मा ने अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म 'सिंघम अगेन' से अपने विलेन अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक आज 14 फरवरी को जारी कर दिया है. अपने फर्स्ट लुक में अर्जुन कपूर का लुक बड़ा ही खौफनाक लग रहा है. इस फिल्म का फैन को बेसब्री से इंतजार है. यह बात पहले ही तय हो गई थी कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर एक विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं. वहीं, रोहित शेट्टी, अर्जुन कपूर और फिल्म की पूरी स्टारकास्ट जिसमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण समेत सभी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन कपूर का यह खौफनाक फर्स्ट लुक जारी किया है.

शैतान आएगा- रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म सिंघम अगेन से अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक शेयर कर लिखा है, इंसान गलती करता है, और उसे उसकी सजा भी मिलती है, लेकिन अब जो आएगा वो शैतान है, क्या मैं कह सकता हूं अर्जुन कपूर

सिंघम का विलेन

वहीं, फिल्म सिंघम अगेन से अपना खौफनाक फर्स्ट लुक शेयर कर अर्जुन कपूर लिखते हैं, सिंघम का विलेन, हिट मशीन रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन का पार्ट बनकर दुनिया में सबसे ऊंचा फील कर रहा हूं, वादा करता हूं कि अपना बेस्ट दूंगा.

सेलेब्स बोले फायर है

बॉबी देओल, वरुण धवन, पुलकित सम्राट, हुमा कुरैशी, मनीष मल्होत्रा, ताहिका कश्यप, टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने अर्जुन कपूर के लुक को फायर बताया है.

कब रिलीज होगी फिल्म ?

बता दें, अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर मल्टी स्टारर कॉप एक्शन फिल्म सिंघम अगेन आगामी 15 अगस्तो को रिलीज होगी. इस दिन अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 भी रिलीज होगी.

Last Updated :Feb 14, 2024, 10:20 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.