उत्तराखंड

uttarakhand

जानिए आज देश और प्रदेश में क्या कुछ रहेगा खास

By

Published : Jul 11, 2022, 7:01 AM IST

आज भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक होगी. एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून आएंगी. 11 जुलाई को पूरा बाबाधाम एक लाख दीयों की रोशनी से जगमगाएगा. इसके अलावा जानिए आज देश और प्रदेश में क्या कुछ रहेगा खास.

NEWS TODAY
NEWS TODAY

उत्तराखंड बीजेपी की अहम बैठक
भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक होनी है. जिसमें मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. भाजपा मुख्यालय में होने वाली प्रदेश पदाधिकारियों की इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी अपने आगामी कार्यक्रमों को लेकर के महत्वपूर्ण चर्चा करेगी. वहीं इसके अलावा सियासी गलियारों में दायित्व को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं.

उत्तराखंड बीजेपी की अहम बैठक

द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा
एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून आएंगी. इस दौरान वे सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी.

द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा

बाबा नगरी देवघर में जलाए जाएंगे एक लाख दीपक
12 जुलाई को पीएम मोदी देवघर दौरे पर जाने वाले हैं. इस दौरे पर पीएम मोदी देवघर एयरपोर्ट समेत झारखंड के लोगों को कई सौगात देने वाले है. इस खास मौके से एक दिन पहले 11 जुलाई को पूरा बाबाधाम एक लाख दीयों की रोशनी से जगमगाएगा.

देवघर में जलाए जाएंगे एक लाख दीपक

शिंदे को सीएम बनाए जाने के खिलाफ सुनवाई
उच्चतम न्यायालय ने एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाए जाने के विरोध में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले धड़े द्वारा दायर याचिका पर आज सुनवाई करेगा.

शिंदे को सीएम बनाए जाने के खिलाफ सुनवाई

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में सुनवाई
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में आज सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में सुनवाई होगी.

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में सुनवाई

ABOUT THE AUTHOR

...view details