उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

निकाय चुनाव में पिछड़े व अति पिछड़े वोटों पर भाजपा की पहली नजर, अभियान की घोषणा

By

Published : Mar 31, 2023, 6:45 AM IST

राजधानी में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि 14 अप्रैल को हर गांव व हर घर तक पिछड़ा वर्ग मोर्चा पहुंचेगा.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ :भारतीय जनता पार्टी की निकाय चुनाव को लेकर रणनीति के केंद्र में पिछड़े और अति पिछड़े समाज से जुड़े वोट होंगे. माना जाता है कि उत्तर प्रदेश में इस समाज से जुड़े वोटरों की संख्या लगभग 60 फीसद है. अगर इन पर भाजपा ने कब्जा कर लिया निश्चित तौर पर जीत होगी.


भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि 'भारतीय जनता पार्टी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से अभियान प्रारम्भ होगा. 14 अप्रैल को डा भीमराव आम्बेडकर की जयन्ती तक अभियान के माध्यम से हर गांव व हर घर तक पिछड़ा वर्ग मोर्चा पहुंचेगा. पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा गांव-गांव चलो, घर-घर चलो संपर्क अभियान चलाया जाएगा. जिसका शुभारम्भ हरियाणा के मानेसर जिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के 6 क्षेत्रों में अभियान का शुभारम्भ सरकार के मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेताओं द्वारा किया जायेगा.

कश्यप ने कहा कि 'प्रदेश कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता तथा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में हुई बैठक में अभियान को सफल बनाने की रूपपरेखा तय की गई. गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान के जरिये ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 15 हजार गांवों एवं 741 नगर पालिका, नगर पंचायत 17 नगर निगमों में संपर्क करेंगे.आगामी स्थानीय नगर निकाय चुनाव एवं आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभियान के माध्यम से पिछड़े व अति पिछड़े वर्ग के लोगों से सम्पर्क करेंगे.'


नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि 'भारतीय जनता पार्टी का पिछड़ा वर्ग मोर्चा 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उप्र के प्रत्येक महानगर जिला, नगर पालिका व नगर पंचायत पर कार्यक्रम करेगा. इस दौरान कार्यकर्ता समस्त जनमानस को गोष्ठी व अन्य आयोजनों के माध्यम से उनकी जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा की महत्वता बताएंगे.'

यह भी पढ़ें : प्रोफेसर हरिदत्त शर्मा ने कहा- संस्कृत का विश्व में मान, लेकिन देश में मुश्किल दौर से गुजर रही

ABOUT THE AUTHOR

...view details