उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

AMUTA चुनाव निरस्त, भाजपाइयों ने फूंका AMU के कुलपति का पुतला

By

Published : Sep 17, 2022, 6:27 PM IST

etv bharat
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय(Aligarh Muslim University) में अमुटा चुनाव न होने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुलपति का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया.

अलीगढ़ः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय(Aligarh Muslim University) में अमुटा चुनाव(AMUTA election) को एएमयू कुलपति द्वारा निरस्त किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं. चुनाव रद्द होते ही तमाम लोगों द्वारा अक्रोश व्यक्त कर विरोध किया जा रहा है.

इसी क्रम में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारहद्वारी चौराहे पर भाजपा महानगर मंत्री एडवोकेट संजू बजाज समेत कई कार्यकर्ताओं ने एएमयू कुलपति के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया. साथ ही एएमयू कुलपति डॉक्टर तारिक मंसूर का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया. आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमुटा चुनाव रद्द करना संविधान का उल्लंघन व लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है.

भाजपा महानगर मंत्री एडवोकेट संजू बजाज ने बताया कि अमुटा चुनाव रद्द करना वीसी तारिक मंसूर की हिंदू विरोधी, महिला विरोधी व संविधान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है. एएमयू में सन 1915 के बाद, अब 2022 में एक महिला अध्यक्ष पद पर काबिज हुई है, जो हर्ष का विषय है तथा दो हिंदू शिक्षक भी निर्विरोध सदस्य चुने गए, जो कुलपति को हजम नहीं हुआ और असंवैधानिक तरीके से चुनाव को रद कर दिया गया.

पढ़ेंः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शिक्षक संघ का चुनाव स्थगित, प्रोफेसर मुजाहिद बेग ने दिया इस्तीफा

उन्होंने कहा कि एक तरफ देश की प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति पद पर महिला द्रोपदी मुर्मू सुशोभित कर रही हैं. वहीं, महिलाओं को सम्मान न देने वाली मानसिकता रखने वाली कौम के नुमाइंदों द्वारा फतवा जारी किया गया है. जबकि सुप्रीम कोर्ट के अनुसार किसी भी चुनाव की घोषणा होने के बाद किसी भी कारण से उसको बीच में रोका नहीं जा सकता है. कुलपति अपने फैसले को वापस लें और चुनी गई कार्यकारिणी को बहाल करें.

भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि जहां देश का पहला आतंकी संगठन सिमी की नींव एएमयू में हुई थी. इसी मानसिकता से यह विश्वविद्यालय चलता आ रहा है. एएमयू कुलपति की मानसिकता भी वही है. उसी मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं ने एएमयू कुलपति का पुतला फूंक कर नारेबाजी की.

पढ़ेंः AMU टीचर्स चुनाव: पहली बार अध्यक्ष बनेगी कोई महिला, सौ साल के इतिहास में दो हिंदू सदस्य चुने गए

ABOUT THE AUTHOR

...view details