राजस्थान

rajasthan

पंचायती राज चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका होगी: अलका मूंदड़ा

By

Published : Nov 11, 2020, 5:19 AM IST

भाजपा महिला प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका होगी. उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं पर हुए अत्याचारों को आमजन तक पहुंचाना है.

Alka Mundra News,  Panchayat elections in Rajasthan
पंचायती राज चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका होगी

चित्तौड़गढ़. भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने कहा कि राजस्थान में आगामी दिनों में होने वाले पंचायती राज चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका होगी. राजस्थान में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के सफल प्रयासों से ही इन चुनावों में भाजपा की जीत होगी. यह बात अलका मूंदड़ा ने मंगलवार को चित्तौड़गढ़ के भाजपा के जिला कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कही.

पंचायती राज चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका होगी

अलका मूंदड़ा ने सभी महिला मोर्चा की सदस्यों से आगामी दिनों में होने वाले पंचायती राज चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने का आग्रह किया. साथ ही 2 वर्ष के राजस्थान सरकार के कुशासन को भी जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं पर हुए अत्याचारों को आमजन तक पहुंचाना है.

पढ़ें-कांग्रेस ने बोर्ड बना तो लिया है, लेकिन ज्यादा दिन चला नहीं पाएगी : कुसुम यादव

उन्होंने कहा कि भारत की आधी आबादी महिलाओं की है और किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पीछे नहीं है. आने वाले पंचायती राज चुनाव में भी महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही भाजपा महिला मोर्चा का पुनर्गठन किया जाएगा और संगठन का नवगठन सभी के सामने शीघ्र ही आएगा.

चित्तौड़गढ़ भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा व्यास के पद से इस्तीफे देने के मामले में उन्होंने कहा कि सभी की भावनाएं होती है कि उन्हें उपयुक्त पद मिले. लेकिन पद सभी को मिले यह संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिलाध्यक्ष के पद पर काबिज हो कर रेखा व्यास पुनः संगठन के लिए कार्य करेंगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details