मध्य प्रदेश

madhya pradesh

छावनी बना बीजेपी विधायक का बंगला, रामेश्वर शर्मा ने रामधुन के लिए दिग्विजय सिंह को दिया था न्यौता

By

Published : Nov 24, 2021, 1:43 PM IST

Updated : Nov 24, 2021, 1:56 PM IST

भोपाल। राजधानी भोपाल में आज राम धुन की राग पर राजनीतिक रार मची है, भोपाल के मिंटो हाल से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा (BJP MLA Rameshwar Sharma) के निवास युवा सदन (Yuva Sadan) तक पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है, आम लोगों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है. कलेक्टर अविनाश लवानिया और डीआईजी इरशाद वली खुद ही मोर्चे पर डटे हैं, दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) और उनके साथियों को राम धुन के लिए शर्मा ने ही निमंत्रण दिया था, लेकिन सुबह सुरक्षा बढ़ा दी गई. हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा था कि कांग्रेसी किसी गांव में घुसें तो उनके घुटने तोड़ देना, इसी बयान के बाद राजनीति गरमा गई और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने उन्हें चुनौती दी कि वो राम धुन गाते हुए उनके घर आएंगे और वह उनके घुटने तोड़ कर दिखाएं. जिला प्रशासन ने रामेश्वर शर्मा के बंगले युवा सदन को पुलिस छावनी में तब्दील (MLA Bungalow Converted Into Police Camp) कर दिया है और आने जाने वाले मार्ग को मिंटो हॉल के पास राजभवन से ही ब्लॉक कर दिया है. युवा सदन की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस बैरिकेडिंग कर दी गई है.
Last Updated :Nov 24, 2021, 1:56 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details