मध्य प्रदेश

madhya pradesh

इंदौर शहर के प्रमुख स्थानों को नो व्हीकल जोन घोषित करेगा नगर निगम

By

Published : Oct 15, 2019, 11:19 PM IST

Updated : Oct 16, 2019, 12:39 AM IST

इंदौर शहर को स्मार्ट सिटी बनाए जाने और यातायात को सुगम बनाने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों को नो व्हीकल जोन घोषित किया जाएगा, जिसके लिए नगर निगम ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है.

शहर के प्रमुख स्थानों को नो व्हीकल जोन घोषित करेगा नगर निगम

इंदौर। शहर को स्मार्ट सिटी बनाए जाने और यातायात को सुगम बनाने के लिए अब जल्द ही एक अनूठा प्रयोग होने जा रहा है. इसके लिए शहर के प्रमुख स्थानों को नो व्हीकल जोन घोषित किया जाएगा. जिसके बाद यहां पर किसी भी प्रकार के वाहन को ले जाना प्रतिबंधित रहेगा.

प्रमुख स्थानों को नो व्हीकल जोन घोषित करेगा नगर निगम

नो व्हीकल जोन में शहर की पहचान राजबाड़ा और 56 दूकान बाजार का नाम शामिल है. जिसके लिए नगर निगम ने प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके लिए शहर के जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों के साथ चर्चा की जाएगी.

इंदौर में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते शहर में यातयात को सुचारु रूप से चलाने के लिए विभाग लगातार प्रयास भी कर रहा है. ये नो व्हीकल नियम सप्ताह या माह में किसी विशेष दिन के लिए नही बल्कि पूरे समय लागू रहेगा.

Intro:इंदौर शहर को देश की सबसे स्मार्ट सिटी बनाए जाने और यातायात को सुगम बनाने के लिए अब जल्द ही एक अनूठा प्रयोग होने जा रहा है इंदौर शहर के प्रमुख स्थानों को नो व्हीकल जोन घोषित किया जाएगा जिसके बाद वहां पर किसी भी प्रकार के वाहन को ले जाना प्रतिबंधित रहेगाBody:स्मार्ट सिटी की रेस में तेज़ी से दौड़ रहे इंदौर शहर में अब नगर निगम कुछ मुख्य स्थानों को नो व्हीकल जोन बनाने जा रहा है, इसमें शहर की पहचान राजबाड़ा और 56 दूकान बाजार का नाम शामिल है, जिसके लिए शहर के जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों से चर्चा कर विचार विमर्श किया जायेगा... दरअसल, बढ़ते इंदौर में वाहनों की संख्या भी उसी अनुपात से बढ़ रही है, जिसके कारण शहर में यातयात को सुचारु चलाने के लिए विभाग लगातार प्रयास भी कर रहा है, वही अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जीर्णोद्धार हो रहे राजबाड़ा और उसके आसपास के इलाके को नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने नो व्हीकल जोन बनाने का विचार किया है, वही इस क्षेत्र के साथ ही शहर के मुख्य बाजार 56 दूकान को भी वाहन मुक्त बनाने की योजना है, जिसके लिए नगर निगम ने प्रस्ताव तैयार किया है, जिसपर शहर के जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों के साथ चर्चा की जाएगी... जिसके बाद इसपर निर्णय लिया जायेगा, वही यह नो व्हीकल नियमो सप्ताह या माह में किसी विशेष दिन के लिए नही बल्कि पुरे समय लागू रहेगा...

बाइट - आशीष सिंह ---- आयुक्त, नगर निगम

Conclusion:इंदौर के 56 दुकान पर फिलहाल हफ्ते में शनिवार और रविवार शाम नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया जाता है लेकिन आने वाले समय में यह योजना पूरे समय के लिए लागू की जाएगी जिससे कि शहर में सड़क पर घूमने वालों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े
Last Updated :Oct 16, 2019, 12:39 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details