झारखंड

jharkhand

Chitragupta puja 2023: सांसद जयंत सिन्हा ने चित्रगुप्त पूजा कर लोगों को दी शुभकामनाएं

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Nov 15, 2023, 9:42 PM IST

हजारीबाग में सांसद जयंत सिन्हा ने चित्रगुप्त पूजा कर लोगों को शुभकामनाएं दी

हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने बिहारी दुर्गा स्थान पहुंचकर चित्रगुप्त महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया. भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने चित्रगुप्त पूजा कर जिला और प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दीं. इस पावन अवसर पर महा समिति की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन भी सांसद ने किया. पूजा स्थान पहुंचने पर उनका स्वागत लोगों के द्वारा किया गया. पूजा पंडाल में भारी संख्या में चित्रांश और दूसरे समाज के लोग भी उपस्थित रहे. जयंत सिन्हा ने घंटे सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त भी उठाया. उन्होंने कहा कि इस वर्ष बेहद भव्य तरीके से चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने सभी चित्रांशों को शुभकामना भी दी है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details