झारखंड

jharkhand

अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, जानें इस हफ्ते रांची में मौसम का हाल

By

Published : Mar 18, 2022, 5:34 PM IST

Updated : Mar 18, 2022, 6:12 PM IST

weather update ranchi
रांची में मौसम

मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं. आने वाले 5 दिनों में रांची और राज्यभर का मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

रांचीःमौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं. आने वाले 5 दिनों में रांची और राज्यभर का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि शुक्रवार को भी रांची का मौसम साफ है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुलेटिन जारी कर बताया कि आने वाले 5 दिनों में रांची सहित अन्य जिलों के मौसम शुष्क रहेंगे.हालांकि 21 मार्च से आसमान में आंशिक बादल की आशंका है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 2 से तीन दिनों के बाद पलामू में हीट वेव चलने की संभावना है. साथ ही इसमें कोल्हान क्षेत्र भी शामिल होगा.

देखें पूरी खबर
ये भी पढ़ें-'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को दी गई Y कैटेगरी सिक्योरिटीमौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा है. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस चाईबासा PTO में रिकॉर्ड किया गया है. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान साहिबगंज में 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राज्य में अगले दो-तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है.
Last Updated :Mar 18, 2022, 6:12 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details