झारखंड

jharkhand

झारखंड में सर्दी का सितम जारी, कोल्ड वेब ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

By

Published : Jan 7, 2023, 3:51 PM IST

झारखंड में सर्दी का सितम जारी है. ठंड का असर जनजीवन पर भी पड़ रहा है. वहीं मौसम विभाग की माने तो फिलहाल झारखंड के लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं (No Respite From Cold In Jharkhand) हैं. हालांकि दिन में धूप की वजह से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन रात में कड़ाके की ठंड पड़ेगी.

No Respite From Cold In Jharkhand
Fog In Morning

रांचीःझारखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही (Severe Cold In Jharkhand) है. सुबह में कोहरा और धुंध के साथ राज्य के पांच जिलों में जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा. वहीं सबसे अधिक ठंड डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया गया. डाल्टनगंज में पारा 6.3 डिग्री सेल्सियस तक रहा. वहीं पिछले 24 घंटे में सबसे गर्म चाईबासा रहा. चाईबासा में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

ये भी पढे़ं-रिम्स में 50 फीसदी बढ़ी हृदय रोगियों की संख्या, जानें क्या है वजह

किस जिले में कितना रहा तापमानः मौसम केंद्र रांची से जारी ताजा मौसम अपडेट (Weather Update Jharkhand) के अनुसार रांची का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं पश्चिम और उत्तर दिशा से आने वाली शीतल पछुआ हवा की वजह से डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान राज्य भर में सबसे कम 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसी तरह देवघर का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस, गिरिडीह का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियम और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं रामगढ़ का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

अगले पांच दिनों का पूर्वानुमानः मौसम केंद्र रांची द्वारा अगले पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि सुबह में कोहरा और धुंध बना (Fog And Mist In Morning) रहेगा. उसके बाद आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. इस दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान 07-11 डिग्री के बीच और अधिकतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. इस संबंध में मौसम केंद्र रांची के कार्यकारी निदेशक और मौसम पूर्वानुमान वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दिन में धूप की वजह से ठंड का अहसास लोगों को कम होगा. जबकि रात काफी सर्द होगी. उन्होंने इस मौसम में बीमार होने की संभावना जताते हुए कहा कि इस मौसम में ठंड के एक्सपोजर से बचना चाहिए. गर्म कपड़े पहनना चाहिए, बासी और ठंडे पदार्थ के सेवन से बचना चाहिए.

ABOUT THE AUTHOR

...view details