झारखंड

jharkhand

खेलो इंडिया में रांची यूनिवर्सिटी की फ्लोरेंस बारला का बेहतर प्रदर्शन, विश्वविद्यालय के नाम किए तीन पदक

By

Published : May 2, 2022, 2:31 PM IST

रांची यूनिवर्सिटी की फ्लोरेंस बारला ने बेंगलुरु में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में बेहतर प्रदर्शन किया है. फ्लोरेंस ने एथलेटिक्स स्पर्धा में रांची विश्वविद्यालय के लिए तीन पदक जीता है.

Khelo India University Games
Khelo India University Games

रांची: बेंगलुरु में आयोजित दूसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games) रांची यूनिवर्सिटी ने एथलेटिक्स स्पर्धा में तीन पदक अपने नाम कर लिया है. आरयू की फ्लोरेंस बारला ने रांची विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए 400 मीटर स्पर्धा में 54.82 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया है. इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जैन विश्वविधालय की प्रिया मोहन ने जीता है.

इसे भी पढ़ें:खेलो इंडिया में आरयू का बेहतर प्रदर्शन, पंजाब यूनिवर्सिटी को मात देकर जीता कांस्य पदक

इसके अलावा 200 मीटर की प्रतियोगिता में भी आरयू की फ्लोरेंस ने 24.13 सेकेंड के साथ कांस्य पदक भी जीता है. जबकि इस स्पर्धा में भी जैन विश्वविधालय की छात्रा स्वर्ण पदक पर प्रिया मोहन ने कब्जा जमा लिया. वहीं, रजत पदक ओलंपियन दुती चंद ने अपने नाम किया. ओलंपियन दुती कलिंगा विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रही है. वहीं, 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में फ्लोरेंस बारला, रिया कुमारी, विधि रावल और विशाखा सिंह की चौकड़ी ने 47.78 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जितने में सफलता हासिल की है. इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक महात्मा गांधी विश्वविश्वविद्यालय और रजत पदक मंगलोर विश्वविद्यालय ने जीता है.

एथलेटिक्स स्पर्धा में रांची विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए फ्लोरेंस बारला ने बेहतर प्रदर्शन किया है. उन्होंने आज के एथलेटिक्स स्पर्धा में कुल 3 पदक जीते हैं. विश्वविद्यालय के अन्य तीन खिलाड़ी रिया कुमारी, विधि रावल और विशाखा सिंह ने भी बेहतर प्रदर्शन दिखाया है. इन खिलाड़ियों के उपलब्धि पर भारतीय एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक रांची विश्वविद्यालय के कुलपति कामिनी कुमार समेत विश्वविद्यालय और खेल संघों के पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details