झारखंड

jharkhand

Azadi ka Amrit Mahotsav: रामगढ़ में 500 फीट का तिरंगा लेकर निकाली गई यात्रा, एकता और भाईचारे का दिया संदेश

By

Published : Aug 13, 2022, 8:25 AM IST

Updated : Aug 13, 2022, 11:41 AM IST

आजादी के 75वें साल (Azadi ka Amrit Mahotsav) पर रामगढ़ में 500 फीट के भव्य तिरंगे के साथ शहर में यात्रा निकाली गई. रामनवमी मैदान से लेकर भुरकुंडा थाना मैदान तक निकाली गई इस यात्रा में स्कूली बच्चों से लेकर शहर के कई दूसरे लोग भी शामिल हुए.

tiranga yatra
तिंरगा यात्रा

रामगढ़: आजादी के 75वें साल (Azadi ka Amrit Mahotsav) पर केंद्र सरकार हर घर तिरंगा अभियान चला रही है. इसी के तहत जिले में 500 फीट के भव्य तिरंगे के साथ शहर में एक यात्रा निकाली गई, जिसमें स्कूली बच्चे, महिला, पुरूष और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. रामनवमी मैदान से लेकर भुरकुंडा थाना मैदान तक तिरंगा यात्रा निकाली गई. पूरे यात्रा के दौरान एकता, भाईचारा और देश भक्ति का संदेश दिया गया. इस तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखा.

ये भी पढ़ें:- हर घर लहराएगा तिरंगा, सखी मंडल की महिलाएं तैयार कर रही हैं 10 लाख तिरंगा

500 फीट का तिरंगा: G-16 ग्रुप का 500 फीट का तिरंगा बनाने में विशेष योगदान रहा. बता दें कि प्रधानमंत्री के द्वारा हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) फहराने का आह्वान किया गया है. जिसको लेकर रामगढ़ जिले के भुरकुंडा कोयलांचल में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. लोगों ने तिरंगा यात्रा का पुरजोर समर्थन दिया. वही तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने कहा कि तिरंगा हाथों में जैसे आता है देश भक्ति का जज्बा और जुनून पैदा होता है. तिरंगा भारत का मान है, सम्मान है और स्वाभिमान है. तिरंगे का सम्मान करना हर भारतवासी का परम कर्तव्य है.

देखें वीडियो
कांग्रेस का गौरव यात्रा:रामगढ़ जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में भी आजादी के 75 वें साल पर विधायक अंबा प्रसाद के संकल्प पर गौरव यात्रा निकाली गई. जिसमें सैंकड़ों कार्यकर्ता विधायक अंबा प्रसाद (MLA Amba Prasad) के नेतृत्व में 75 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पैदल चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान भुरकुंडा बाजार मतकमा चौक से होते हुए रामगढ़ की ओर तिरंगा यात्रा रवाना की गई. यात्रा के दौरान शहीद चौक पर बनी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.
Last Updated :Aug 13, 2022, 11:41 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details