झारखंड

jharkhand

BJP के वरिष्ठ नेता गोवर्धन सिंह के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सांसद और विधायक, कहा- हमारे लिए अपूरणीय क्षति

By

Published : Mar 30, 2021, 2:28 PM IST

बीजेपी अमलाबाद मंडल के वरिष्ठ नेता गोवर्धन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए धनबाद सांसद पीएन सिंह और चंदनकियारी विधायक सह पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी उनके आवास पहुंचे. इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
mp-and-mla-paid-tribute-to-senior-bjp-leader-govardhan-singh-in-bokaro
BJP के वरिष्ठ नेता गोवर्धन सिंह के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सांसद और विधायक

बोकारोः बीजेपी अमलाबाद मंडल के वरिष्ठ नेता गोवर्धन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए धनबाद सांसद पीएन सिंह और चंदनकियारी विधायक सह पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी उनके आवास पहुंचे. सांसद और विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दुख की घड़ी में परिजनों को दुख सहने की हिम्मत की कामना ईश्वर से की. सांसद ने मौके पर गोवर्धन सिंह के परिजनों से मुलाकात कर ढांढ़स बंधाया.

देखें पूरी खबर


इसे भी पढ़ें-मधुपुर उपचुनाव में पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने किया जीत का दावा, बोले- हेमंत के दिखाए सपने झूठे निकले



मिलनसार और हंसमुख थे


सांसद पीएन सिंह ने कहा कि गोवर्धन सिंह जनता के लिए समर्पित और भारतीय जनता पार्टी के आदर्श कार्यकर्ता के रूप में न सिर्फ चंदनकियारी, बोकारो बल्कि धनबाद के क्षेत्र में भी जाने जाते थे. उनका मिलनसार व्यवहार, हंसमुख चेहरा और व्यक्तित्व ऐसा था कि वह किसी भी माहौल में ढल जाते थे. जनता के जनहित मुद्दों को लेकर वे हमेशा तत्पर रहते थे, ऐसे व्यक्तित्व का हमारे बीच से चले जाना हमारे लिए अपूरणीय क्षति है.


मुंबई में हुआ था निधन


विधायक पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि यह बहुत ही दुख की घड़ी है कि गोवर्धन सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं. चुनाव का समय हो या आम जनता के हक की लड़ाई या फिर क्षेत्र की छोटी समस्या गोवर्धन सिंह हमेशा से क्षेत्र के लोगों के लिए हर घड़ी में तैयार रहते थे. उन्होंने कहा कि गोवर्धन सिंह अक्सर तारापीठ जाते थे. उन्होंने बताया कि चुनाव के समय में दिन रात एक कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते थे. वहीं उन्होंने कहा यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, इस खाली पड़े रिक्त स्थान को कोई नहीं भर सकता. विधायक ने मौके पर गोवर्धन सिंह को श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. चंदनकियारी के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोवर्धन सिंह का देहांत सोमवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुआ था.

ABOUT THE AUTHOR

...view details