झारखंड

jharkhand

Commonwealth Games 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ियों का चयन, बर्मिंघम में बिखेरेंगी जलवा

By

Published : Jun 24, 2022, 9:03 AM IST

इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Womens Hockey Team) में झारखंड की तीन खिलाड़ियों चयन हुआ है. जिसे लेकर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है. इस टीम कुल 18 सदस्य हैं.

Commonwealth Games 2022
Commonwealth Games 2022

रांची:हॉकी इंडिया ने इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम का चयन किया है. इस टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी भी शामिल हैं. झारखंड को यह तोहफा 23 जून, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस (International Olympic Day) पर मिला.

इसे भी पढ़ें:Uniphar U-23 Tournament: भारतीय महिला हॉकी टीम ने यूक्रेन को दी मात, झारखंड की बेटियों ने किया दमदार प्रदर्शन


घाना के खिलाफ होगा पहला मैच:भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल झारखंड की तीनों ही खिलाड़ी अभी नीदरलैंड में एफआईएच प्रो लीग (FIH Pro League) हॉकी प्रतियोगिता खेल रही हैं और उधर से ही 1 जुलाई से आयोजित विश्व कप महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगी. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ पूल ए में रखा गया है. भारत अपने अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को घाना के खिलाफ करेगा.


हॉकी झारखंड में खुशी: झारखंड के खिलाड़ियों का लगातार बड़े प्रतियोगिता में चयनित होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह सहित तमाम पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है और कहा कि झारखंड हॉकी के इतिहास के लिए यह बहुत बड़ा अवसर है कि ओलंपिक गेम्स, वर्ल्ड कप, कॉमनवेल्थ, एशिया कप, एशियन गेम्स जैसे बड़े-बड़े प्रतियोगिताओं के लिए झारखंड के खिलाड़ी नियमित रूप से चयनित हो रहे हैं. यह आने वाले पीढ़ी के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी. उन्होंने कहा ओलंपिक दिवस के दिन भारतीय टीम में 3 खिलाड़ियों का चयन होना निश्चित रूप से समस्त झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए बहुत बड़ा तोहफा है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details