ETV Bharat / sports

एमएस धोनी ने रांची में किया मतदान, माता-पिता, पत्नी और भाई के साथ पहुंचे पोलिंग बूथ - Lok Sabha Election 2024

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 25, 2024, 1:52 PM IST

MS Dhoni cast his vote. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने रांची में मतदान किया. वे अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने जेवीएम श्यामली स्थित मतदान केंद्र पहुंचे थे.

MS Dhoni cast his vote
ईटीवी भारत डिजाइन इमेज (ईटीवी भारत)

रांची: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में पूरा देश उत्साह से हिस्सा ले रहा है. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने पूरे परिवार के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हुए. उन्होंने रांची के श्यामली कॉलोनी स्थित जेवीएम स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो वोट डालने आए सभी मतदाता उनके साथ सेल्फी लेने के लिए दौड़ पड़े. लेकिन वहा मौजूद पुलिस कर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया. मतदान केंद्र पर अन्य मतदाताओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी.

श्यामली कॉलोनी के जेवीएम स्कूल के बूथ नंबर 318 पर महेंद्र सिंह धोनी अपने पिता पान सिंह धोनी, मां देवकी देवी, पत्नी साक्षी धोनी और भाई नरेंद्र सिंह धोनी के साथ मौजूद थे. जहां सभी ने मतदान किया.

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी पहले श्यामली कॉलोनी में रहते थे. उनके पिता मैकॉन कंपनी में काम करते थे. यही कारण है कि आज भी पूरा परिवार मेकॉन कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने जाता है. महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल रिंग रोड स्थित अपने नए फार्म हाउस में रहते हैं. लेकिन हर चुनाव में वह अपने पुराने घर के पास स्थित मतदान केंद्र पर वोट देने आते हैं.

यह भी पढ़ें: Watch: रांची की सड़कों पर बाइक चलाते दिखे एमएस धोनी, वीडियो वायरल - IPL 2024

यह भी पढ़ें: WATCH: धोनी ने फिर जीता फैंस का दिल, खास अंदाज में मनाया अपने बॉडीगार्ड का जन्मदिन - IPL 2024

यह भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े धोखाधड़ी मामले में 30 मई को होगी सुनवाई, 15 करोड़ के फर्जीवाड़े का है आरोप - Mahendra Singh Dhoni Case

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.