हरियाणा

haryana

New Haryanvi Songs 2023: बारात लेकर लड़के के घर पहुंची दुल्हन, एक दिन पहले रिलीज हुए इस हरियाणवी गाने ने मचाया तहलका

By

Published : Mar 16, 2023, 2:25 PM IST

New Haryanvi Song Barat
हरियाणवी मॉडल कनिष्का शर्मा का नया गाना Barat

यूट्यूब पर इन दिनों एक नया गाना (New Haryanvi Songs 2023) धमाल मचा रहा है. एक दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को करीब 4 मिलियन लोग देख चुके हैं.

चंडीगढ़: हरियाणवी गाने इन दिनों संगीत की दुनिया में बेहद पॉपुलर हो रहे हैं. पंजाब के बाद अब हरियाणवी सिंगर और संगीत भी अपना अलग मुकाम बना रहे हैं. सबसे खास बात ये है कि हरियाणवी इंडस्ट्री में नये एक्टर और मॉडल काफी पसंद किये जा रहे हैं. सोशल मीडिया और यूट्यूब ने हरियाणवी संगीत को नई उड़ान मिल गई है. इसी की मिसाल है 2023 का नया हरियाणवी गाना Barat, जो एक दिन में ही काफी पॉपुलर हो गया है.

बारात (Barat) गाने को गाया है हरियाणा की जानी मानी आवाज रुचिका जांगीड़ (Ruchika Jangid) ने. गाने में मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं कनिष्का शर्मा और अरमान अहलावत. गाने के गीत और संगीत अपने आप में एकदम नये हैं. गाने की थीम ये है कि अपना प्यार पाने के लिए लड़की (कनिष्का शर्मा) खुद बारात लेकर लड़के (अरमान अहलावत) के घर पर पहुंच जाती है. इस नये कॉन्सेप्ट को लोगों ने भी खूब पसंद किया है. शायद यही वजह है कि एक दिन पहले अपलोड किये गये इस गाने पर करीब 4 मिलियन व्यूज आ चुके हैं.

ये भी देखें-हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में मानो जन्नत से उतरी हूर, दिल थामकर देखिए ये हॉट तस्वीरें

ये हरियाणवी इंडस्ट्री की लोकप्रियता का ही नतीजा है कि यहां दूसरे प्रदेश की मॉडल और हीरोइन भी काम कर रही हैं. नई मॉडलों में इन दिनों नेहा मलिक, नंदिनी शर्मा और ईशा शर्मा जैसे नाम काफी पॉपुलर हो रहे हैं. नंदिनी शर्मा मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं और ईशा शर्मा हिमाचल प्रदेश की. वहीं स्टायलिश और स्टनिंग नेहा मलिक मुंबई में पैदा हुई हैं और इन दिनों हरियाणवी गानों में काफी नजर आती हैं.

ये भी देखें-टिक टॉक से बन गई हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की जान, इस बला सी खूबसूरत मॉडल को जानते हैं आप

ABOUT THE AUTHOR

...view details