हरियाणा

haryana

झारखंड के चतरा में हरियाणा पुलिस की रेड, अफीम तस्करी का आरोपी DFO चालक गिरफ्तार

By

Published : Dec 15, 2020, 12:37 PM IST

झारखंड के चतरा में अफीम तस्करों के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. हरियाणा पुलिस ने हरियाणा में गिरफ्तार अफीम तस्कर की निशानदेही पर चतरा में छापेमारी कर डीएफओ के चालक मोहम्मद कमालुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया है.

haryana police raid chatra
झारखंड के चतरा में हरियाणा पुलिस की रेड

चंडीगढ़/ चतरा: अफीम तस्करी और नशे के अवैध काले साम्राज्य के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने झारखंड के चतरा जिले में बड़ी कार्रवाई की है. हरियाणा पुलिस ने चतरा में छापा मारकर डीएफओ के चालक को गिरफ्तार किया है.

दरअसल, हरियाणा में गिरफ्तार अफीम तस्कर की निशानदेही पर हरियाणा पुलिस चतरा पहुंची थी. वहीं हरियाणा पुलिस के चतरा के दक्षिणी वन प्रमंडल के डीएफओ कार्यालय में पहुंचने पर हड़कंप मच गया. हरियाणा पुलिस ने डीएफओ के चालक मोहम्मद कमालुद्दीन अंसारी को अवैध अफीम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है.

झारखंड के चतरा में हरियाणा पुलिस की रेड

अफीम सप्लाई करने का आरोप
डीएफओ के चालक पर अवैध रूप से अंतरराज्जीय गिरोह के तस्करों को अफीम सप्लाई करने का आरोप है. हालांकि इस मामले में चतरा पुलिस के अधिकारी, वन विभाग और हरियाणा पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं. गिरफ्तारी के बाद डीएफओ के चालक को हरियाणा पुलिस अपने साथ ले गई.

इसे भी पढ़ें-गुरुग्राम में लिंग जांच के आरोप में डॉक्टर सहित 4 गिरफ्तार

इस दौरान हरियाणा पुलिस की टीम ने शहर में विभिन्न स्थानों पर अफीम तस्करी से जुड़े मामले में छापेमारी भी की. हरियाणा में गिरफ्तार तस्कर ने डीएफओ के चालक के अलावा चतरा से करीब 6 तस्करों का नाम पुलिस को बताया है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details