दिल्ली

delhi

Jawaab do hisaab do campaign: 15 अक्टूबर से कांग्रेस करेगी 'जवाब दो हिसाब दो' अभियान की शुरुआत, याद दिलाएंगे जिम्मेदारी

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Oct 11, 2023, 7:18 PM IST

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली बीजेपी के नेताओं को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाने के लिए जवाब दो हिसाब दो अभियान की शुरुआत करने जा रही है. कांग्रेस द्वारा 15 अक्टूबर से इस अभियान की शुरूआत की जाएगी.

Etv Bharat
Etv Bharat

कांग्रेस चलाएगी जवाब दो हिसाब दो अभियान

नई दिल्ली:दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी के संसद हैं लेकिन वो अपनी जवाबदेही से भाग रहे हैं. बीजेपी नेता को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाने के लिए कांग्रेस अभियान की शुरुआत करेगी. 15 अक्टूबर से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से जवाब दो हिसाब दो अभियान की शुरुआत की जाएगी.

प्रतिज्ञा रैली करेगी कांग्रेस:अभियान के अंतर्गत प्रथम चरण में दिल्ली के सातों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली का आयोजन करेगी. प्रथम चरण में 15 अक्टूबर को बवाना के झंडा चौक पर विशाल प्रतिज्ञा रैली का आयोजन किया जाएगा. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि प्रतिज्ञा रैली में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में भाजपा को सातों लोकसभा सीटों पर शिकस्त देने की प्रतिज्ञा लेंगे. साथ ही कार्यकर्ता दिल्ली की जनता के मुद्दों को हल करवाने के लिए जमीनी स्तर पर संघर्ष करने की भी प्रतिज्ञा लेंगे.

ये भी पढ़ें:Congress message to AAP : 'आप' को कांग्रेस का संदेश, दिल्ली के सभी सात लोकसभा क्षेत्रों में आंदोलन की तैयारी में पार्टी

जनहित के मुद्दों पर जवाब:प्रतिज्ञा रैली में दिल्ली भाजपा के सातों सांसद, विधायकों और पार्षदों से जनहित के मुद्दों पर जवाब और हिसाब मांगा जाएगा. सभी लोकसभा क्षेत्रों में वहां के स्थानीय मुद्दों को पार्टी प्राथमिकता देगी. रैली में कांग्रेस के कार्यकर्ता ते शामिल होंगे ही, साथ ही उस लोकसभा क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं, आरडब्लूए के पदाधिकारियों को भी सभा में शामिल होने के निमंत्रण भेजे जा रहे है. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि छात्र, युवा, महिला, रेहड़ी पटरी, खोमचे वाले, ग्रामीणों, झुग्गी झोपड़ी वाले व अल्पसंख्यक वर्ग के संबंध रखने वाली संस्था व लोगों की विशेष भागीदारी इस प्रतिज्ञा रैली में होगी. कांग्रेस सातों सीटों पर लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है.

ये भी पढ़ें:Derogatory post against Rahul: केपीसीसी ने राहुल गांधी के खिलाफ पोस्ट को बताया अपमानजनक, दर्ज कराई शिकायत

ABOUT THE AUTHOR

...view details