दिल्ली

delhi

'चंद्रयान-2' लॉन्च के लिए इसरो को बी-टाउन के सितारों ने दी शुभकामनाएं

By

Published : Jul 22, 2019, 8:44 PM IST

'चंद्रयान-2' लॉन्च के लिए इसरो को बी-टाउन के सितारों ने दी शुभकामनाएं

भारत के स्वदेशी चंद्रमा मिशन, श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान -2 के सफल प्रक्षेपण के साथ बॉलीवुड के कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी.

मुंबई:इसरो की पूरी टीम ने चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण कर लिया है.

लॉन्च के कुछ ही मिनटों के बाद बी-टाउन के कई सितारों ने इस मिशन पर अपनी उत्तेजना और खुशी व्यक्त की.

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार जो अपनी अगली फिल्म 'मिशन मंगल' में इसरो के वैज्ञानिक की भूमिका निभाएंगे.

उन्होनें अपने ट्विटर अकांउट पर वैज्ञानिक के प्रयासों की प्रशंसा की और लिखा, 'इसरो ने फिर से एक विशाल उपलब्धि हासिल की है.

मैं उस टीम को सैल्यूट करता हूं जिसने चन्द्रयान-2 की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अपने अनगिनत दिन दिए हैं.'

शाहरुख खान ने अपनी फिल्म के एक प्रसिद्ध ट्रैक 'चांद तारे तोड़ लाऊं, सारी दुनिया पर मैं छाऊं' को याद करते हुए इसरो के वैज्ञानिकों की सराहना की.

उन्होनें कहा, 'ऐसा करने के लिए घंटों श्रमदान, ईमानदारी और विश्वास की जरूरत है.

चंद्रयान-2 के लिए इसरो की टीम को बधाई.'

श्रद्धा कपूर के साथ 'साहो' में नजर आने वाले दक्षिण भारतीय सुपरस्टार प्रभास ने भी भारतीय अंतरिक्ष टीम को बधाई दी.'

उन्होनें लिखा, हेलो प्रिय! यह हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का दिन है.

क्योंकि आज इसरो के चंद्रयान-2 ने उड़ान भरी.

यह पूरी बाहुबली टीम के लिए एक और सम्मान की बात है, कि इस रॉकेट को बाहुबली माना जाता है.

महिलाओं द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए फिल्म निर्माता करण जौहर ने ट्वीट किया, 'हममें से हर कोई इस ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनने के लिए भाग्यशाली है.

' चंद्रयान-2 इसरो का पहला मिशन है, जिसका नेतृत्व दो महिलाएं कर रही हैं - 'मुथिया वनिता और रितु करिधाल.'

अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए रवीना टंडन ने लिखा, 'चांद के साथ हमारा रोमांस जारी है.

इस ऐतिहासिक क्षण को हमें देने के लिए इसरो टीम को बधाई!'

अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इसरो में वैज्ञानिकों द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों और कड़ी मेहनत की प्रशंसा करते हुए ट्विटर पर एक बधाई नोट पोस्ट किया.

'शाबाश! बहुत बढ़िया! भारत पहला ऐसा देश है जिसने भारतीय अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-2 को लॉन्च करने के लिए महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया.

इसरो की पूरी टीम को शुभकामनाएं. यह भारत के लिए गौरव की बात है.

लॉन्च से उत्साहित तापसी पन्नू जो फिल्म 'मिशन मंगल' में भी दिखाई देंगी.

चंद्रयान-2 के लॉन्च पर खुश थीं और अपने ट्विटर अकांउट पर लॉन्च से सम्बन्धित कई पोस्ट के साथ प्रशंसकों को अपडेट कर रही थीं.

उपरोक्त सितारों के अलावा, विवेक ओबेरॉय, अनिल कपूर, मधुर भंडारकर, एकता कपूर, तुषार कपूर, निमरत कौर, आर माधवन जैसी अन्य हस्तियों ने भी देश की उपलब्धि पर गर्व करने के लिए और इसरो में सभी को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.

Intro:Body:

मुंबई: इसरो की पूरी टीम ने चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण कर लिया है. लॉन्च के कुछ ही मिनटों के बाद बी-टाउन के कई सितारों ने इस मिशन पर अपनी उत्तेजना और खुशी व्यक्त की.

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार जो अपनी अगली फिल्म 'मिशन मंगल' में इसरो के वैज्ञानिक की भूमिका निभाएंगे. उन्होनें अपने ट्विटर अकांउट पर वैज्ञानिक के प्रयासों की प्रशंसा की और लिखा, 'इसरो ने फिर से एक विशाल उपलब्धि हासिल की है. मैं उस टीम को सैल्यूट करता हूं  जिसने चन्द्रयान-2 की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अपने अनगिनत दिन दिए हैं.'

शाहरुख खान ने अपनी फिल्म के एक प्रसिद्ध ट्रैक 'चांद तारे तोड़ लाऊं, सारी दुनिया पर मैं छाऊं' को याद करते हुए इसरो के वैज्ञानिकों की सराहना की.

उन्होनें कहा, 'ऐसा करने के लिए घंटों श्रमदान, ईमानदारी और विश्वास की जरूरत है. चंद्रयान-2 के लिए इसरो की टीम को बधाई.'

श्रद्धा कपूर के साथ 'साहो' में नजर आने वाले दक्षिण भारतीय सुपरस्टार प्रभास ने भी भारतीय अंतरिक्ष टीम को बधाई दी.'

उन्होनें लिखा, हेलो प्रिय! यह हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का दिन है. क्योंकि आज इसरो के चंद्रयान-2 ने उड़ान भरी. यह पूरी बाहुबली टीम के लिए एक और सम्मान की बात है, कि इस रॉकेट को बाहुबली माना जाता है. 

महिलाओं द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए फिल्म निर्माता करण जौहर ने ट्वीट किया, 'हममें से हर कोई इस ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनने के लिए भाग्यशाली है.' चंद्रयान-2 इसरो का पहला मिशन है, जिसका नेतृत्व दो महिलाएं कर रही हैं - 'मुथिया वनिता और रितु करिधाल.' 

अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए रवीना टंडन ने लिखा, 'चांद के साथ हमारा रोमांस जारी है. इस ऐतिहासिक क्षण को हमें देने के लिए इसरो टीम को बधाई!'

अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इसरो में वैज्ञानिकों द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों और कड़ी मेहनत की प्रशंसा करते हुए ट्विटर पर एक बधाई नोट पोस्ट किया. 'शाबाश! बहुत बढ़िया! भारत पहला ऐसा देश है जिसने भारतीय अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-2 को लॉन्च करने के लिए महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया. इसरो की पूरी टीम को शुभकामनाएं. यह भारत के लिए गौरव की बात है. 

लॉन्च से उत्साहित तापसी पन्नू जो फिल्म 'मिशन मंगल' में भी दिखाई देंगी. चंद्रयान-2 के लॉन्च पर खुश थीं और अपने ट्विटर अकांउट पर लॉन्च से सम्बन्धित कई पोस्ट के साथ प्रशंसकों को अपडेट कर रही थीं.

उपरोक्त सितारों के अलावा, विवेक ओबेरॉय, अनिल कपूर, मधुर भंडारकर, एकता कपूर, तुषार कपूर, निमरत कौर, आर माधवन जैसी अन्य हस्तियों ने भी देश की उपलब्धि पर गर्व करने के लिए और इसरो में सभी को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.

 


Conclusion:

ABOUT THE AUTHOR

...view details