दिल्ली

delhi

'सिंघम अगेन' से लीड एक्टर अजय देवगन का फर्स्ट लुक आउट, दहाड़ मारता दिखा बॉलीवुड का 'सिंघम'

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Nov 21, 2023, 12:00 PM IST

Updated : Nov 21, 2023, 12:15 PM IST

Ajay Devgan first look out from Singham Again : एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी फुल ऑफ एक्शन फिल्म सिंघम अगेन से चर्चा में हैं और अब फिल्म के फाइनल और लीड एक्टर अजय देवगन का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है.

'Singham
'सिंघम अगेन'

हैदराबाद : रोहित शेट्टी सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त 'सिंघम अगेन' को लेकर फैंस बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हैं. रोहित शेट्टी फुल ऑफ एक्शन फिल्म सिंघम अगेन के स्टारकास्ट की एक के बाद एक फर्स्ट लुक आउट कर रहे हैं. इस फिल्म से अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और बीती 8 नवंबर को करीना कपूर खान का फर्स्ट लुक सामने आया था. आज 13 दिन बाद 21 नवंबर को फिल्म सिंघम अगेन के फाइनल और लीड एक्टर अजय देवगन का फर्स्ट लुक फैंस के बीच आ चुका है. अजय देवगन फिल्म 'सिंघम अगेन' में अपने फर्स्ट लुक में दहाड़ मारते दिख रहे हैं.

कैसा है अजय देवगन का सिंघम अगेन से फर्स्ट लुक?

अजय देवगन और फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अजय देवगन का फिल्म से फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है, वह सर्वशक्तिमान है, वह शक्ति है, खतरनाक है, ताकतवर है, सिंघम दोबारा दहाडे़गा'.

रोहित शेट्टी ने करीना की तारीफ की थी

इससे पहले रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन से करीना कपूर खान का फर्स्ट लुक शेयर कर लिखा था, सिंघम के पीछे की ताकत अवनी बाजीराव सिंघम से मिलिए, हमने साल 2007 में पहली बार साथ में काम किया, अब तक तीन ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं, गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3 और सिंघम रिटर्न्स और अब काम कर रहे हैं अपने चौथे प्रोजेक्ट सिंघम अगेन पर, 16 साल का साथ और कुछ भी नहीं बदला, बेबो आज भी वैसी ही हैं, सिंपल, स्वीट और हार्डवर्किंग.

रणवीर सिंह से दीपिका तक का फर्स्ट लुक हो चुका आउट

इससे पहले दीपिका पादुकोण ने फिल्म मेकर रोहित शेट्टी और फिल्म के लीड एक्टर अजय देवगन के साथ स्टार हसबैंड का फर्स्ट लुक जारी किया था. दीपिका ने पति रणवीर सिंह का फिल्म सिंघम अगेन से फर्स्ट लुक शेयर कर लिखा था, सिंघम अगेन, रणवीर सिंह. वहीं, रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह का पोस्टर जारी कर लिखा था, हम सबका फेवरेट खूंखार सिंबा इज बैक, सिंघम अगेन. वहीं, अजय देवगन ने लिखा है, आला रे आला, सिंबा आला, सिंघम अगेन से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक आउट.

सिंघम अगेन स्टारकास्ट

सिंघम अगेन जिसे सिंघम 3 भी कहा जा रहा है, से अब तक अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक आय चुका है. अब सिंघम फ्रेंचाइजी के फैंस को अजय देवगन के फर्स्ट लुक का इंतजार है. फिल्म में विक्की कौशल का भी किरदार बताया जा रहा है.

'पुष्पा' से भिड़ेगा 'सिंघम'

बता दें, एक्शन और थ्रिलर से भरी फिल्म सिंघम अगेन आगामी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं, इस दिन साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 भी रिलीज होगी. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर सिंघम और पुष्पा के बीच कड़े मुकाबले के लिए तैयार रहिए.

नोट- 'सिंघम अगेन' की पूरी स्टारकास्ट का फर्स्ट लुक नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखें

ये भी पढे़ं :'हाथों में गन और घाव से भरा बेखौफ चेहरा', 'सिंघम अगेन' से करीना कपूर खान का फर्स्ट लुक आउट

ये भी पढे़ं : Singham Again से बतौर 'सिंबा' रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक आउट, बजरंगबली के भक्त बनकर लौटे एक्टर

ये भी पढे़ं :Tiger Shroff: रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में शामिल हुए टाइगर श्रॉफ, जानें किस रोल में आएंगे

ये भी पढे़ं : Singham Again: हाथ में बंदूक, बदन पर पुलिस की वर्दी, देखो आ गई 'सिंघम अगेन' की 'शक्ति शेट्टी'

ये भी पढे़ं : 'सिंघम अगेन' में हुई 'सूर्यवंशी' की एंट्री, हाथ में गन लेकर हेलिकॉप्टर से छलांक लगाते नजर आए 'खिलाड़ी' कुमार

Last Updated :Nov 21, 2023, 12:15 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details