दिल्ली

delhi

पूर्वांचल वासियों की आस्था पर चोट करने के लिए छठ पूजा को निशाना बनाना चाहते हैं केजरीवाल: मनोज तिवारी

By

Published : Sep 11, 2022, 7:29 PM IST

छठ पूजा को लेकर मुख्यमंत्री अरविंंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि एक बार फिर पूर्वांचल वासियों की आस्था पर चोट करने के लिए छठ पूजा को सीएम निशाना बना रहे हैं.

मनोज तिवारी ने एलजी को लिखा पत्र
मनोज तिवारी ने एलजी को लिखा पत्र

नई दिल्ली:उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी (MP Manoj Tiwari) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर राजधानी में रह रहे 50 लाख पूर्वांचल वासियों को नीचा दिखाने की साजिश करने का आरोप लगाया है. उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना को पत्र लिखकर इस बार आस्था का महापर्व छठ पर व्रतियों को यमुना के किनारे छठ पूजा करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है.

उन्होंने विगत वर्ष दिल्ली यमुना का सच छिपाने के लिए लाखों छठ व्रतियों को यमुना के किनारों तक जाने पर रोक लगाने का आरोप अरविंद केजरीवाल पर लगाया. उप राज्यपाल को लिखे पत्र में तिवारी ने कहा कि जिस तरह अपने राजनीतिक स्वार्थ और अपने घोटालों पर पर्दा डालने के लिए हर दिन केजरीवाल नए झूठ परोस कर जनता को गुमराह कर रहे हैं, उसी तरह फिर मैली यमुना का सच छिपाने के लिए वह पूर्वांचल वासियों के आस्था पर्व छठ को निशाना बना रहे हैं. लिहाजा समय रहते स्वयं हस्तक्षेप कर यमुना की सफाई के लिए चलाई जा रही योजनाओं को गति दें और यमुना तटों पर छठ पूजा की व्यवस्था के लिए संबंधित विभाग एवं जिम्मेदार अधिकारियों को उचित निर्देश दें.

लेटर

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के मुख्यमंत्री ने माना कि उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में किया शराब घोटाला: मनोज तिवारी

उनका कहना है कि अगर छठ व्रत धारी यमुना के किनारों पर पूजा करने जाएंगे तो स्वयं कई दिनों की कड़ी मेहनत और श्रमदान कर वह यमुना की सफाई करेंगे. जिससे यमुना के घाटों के साथ-साथ यमुना के निर्मल जल की भी सफाई सुनिश्चित होगी.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ABOUT THE AUTHOR

...view details