दिल्ली

delhi

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए गौतम गंभीर, दो हजार से ज्यादा लोगों तक रोजाना पहुंचा रहे खाना

By

Published : Sep 30, 2022, 6:34 PM IST

बीते दिनों लगातार हुई बारिश और हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के बाद यमुना में बाढ़ आ गई है. इसके बाद पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए हैं. उनकी तरफ से रोजाना बाढ़ पीड़ितों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है.

नई दिल्ली:पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए हैं. यमुना में आई बाढ़ से विस्थापित पीड़ितों तक गौतम गंभीर की तरफ से रोजाना भोजन पहुंचाया जा रहा है. गौतम गंभीर की टीम रोजाना गाड़ी से घूम-घूम कर सड़क किनारे रह रहे लोगों में खाने का वितरण कर रही है.

बता दें, पहाड़ी इलाके में लगातार हई बारिश से दिल्ली में यमुना का जलस्तर इस साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. यमुना का पानी खादर इलाके में घुस गया है, जिसकी वजह से यमुना खादर की झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोग सड़कों पर आ गए हैं.

ये भी पढ़ें:कालिंदीकुंज में यमुना के जलस्तर में वृद्धि, लगातार दिख रहा है तेज बहाव

गौतम गंभीर के भोजन वितरण टीम में शामिल बीजेपी नेता दीपक बंसल ने बताया कि खादर में आई बाढ़ की वजह से सैकड़ों की संख्या में लोग परिवार के साथ सड़क पर रहने को मजबूर है. इन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से कोई इंतजाम नहीं किया गया है. इसकी जानकारी जब गौतम गंभीर को हुई तो उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए खाने की व्यवस्था की है. रोजाना 2 हजार से 2500 से ज्यादा बाढ़ पीड़ितों तक खाना पहुंचाया जा रहा है. बीजेपी नेता सुनील चौधरी ने बताया कि जब तक दिल्ली में बाढ़ की हालत रहेगी तब तक सांसद की तरफ से जरूरतमंदों को खाना दिया जाता रहेगा.

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए गौतम गंभीर

हरियाणा के हथिनी कुंड से पानी छोड़े जाने के बाद सोमवार को राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर उच्चतम स्तर तक पहुंच गया था. हालांकि. अब जलस्तर घटना शुरू हो गया है, लेकिन यमुना खादर में अब भी पानी भरा हुआ है. खादर की झुग्गी बस्तियों में पानी जमा हुआ है.

यमुना में बाढ़ आने से खेतों में घुसा पानी, किसानों की फसल बर्बाद

दिल्ली में यमुना किनारे खेती करने वाले किसान एक बार फिर परेशान हैं. बीते 4 दिनों में हुई बारिश के बाद यमुना नदी में हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है. जिससे यमुना का जलस्तर बढ़ने से किसानों की फसल पानी में डूब गई.

किसानों का कहना है कि जानकारी नहीं थी कि दिल्ली में एक बार फिर बाढ़आएगी. बीते 3 महीनो में यह तीसरी बार है जब फसल को नुकसान हुआ है. यमुना किनारे खेती करने वाले हजारों किसान पूरी तरह से बर्बाद होने के कगार पर पहुंच चुके हैं.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ABOUT THE AUTHOR

...view details