दिल्ली

delhi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर वेस्ट दिल्ली में भारतीय जनता मजदूर संघ ने मनाया सेवा सप्ताह

By

Published : Sep 18, 2020, 8:49 PM IST

रामा रोड पर भारतीय जनता मजदूर संघ के दिल्ली प्रदेश की तरफ से सेवा सप्ताह मनाया गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी की लम्बी आयु की कामना की गई.

Bharatiya Janata Mazdoor Sangh Celebrated prime ministers birthday in West Delhi
भारतीय जनता मजदूर संघ

नई दिल्ली: वेस्ट दिल्ली के रामा रोड पर भारतीय जनता मजदूर संघ के दिल्ली प्रदेश की तरफ से सेवा सप्ताह मनाया गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी की लंबी आयु की कामना की गई. भारतीय जनता मजदूर संघ के दिल्ली प्रदेश में नई 8 नियुक्तियां किया गया. साथ ही अलग-अलग जिम्मेदारी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार के द्वारा दिया गया.

भारतीय जनता मजदूर संघ ने मनाया सेवा सप्ताह



इस समारोह में कर्यकरणी अध्यक्ष राजकुमार जैन, सहसंगठन महामंत्री सूरज चौरसिया, महामंत्री राणा यादव, महामंत्री अनीश चौधरी, उपाध्यक्ष फहीम खान, मंत्री प्रवीण मिश्रा, मंत्री अमित गुप्ता, मंत्री दीपांशु चौहान, मंत्री मो फुरकान, विजय मुखिया, प्रमुख मीडिया सेल, विशाल यादव, मीडिया सेल, संदीप सयगल, कर्यकरणी सदस्य दीपक झा, कार्यकरणी सदस्य दीपक वाजपाई, कार्यकरणी सदस्य भूपेंदर कुमार और अन्य सदस्य शामिल हुए.

'लॉकडाउन में 2300 मजदूरों में खाना वितरित किया'

इस मौके पर नरेश कुमार ने कहा कि इस सेवा सप्ताह के मौके पर हम ने जनता मजदूर संघ में कई लोगों को पद दिया गया. जबकि हमे दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उन्होंने कहा कि हमने लॉकडाउन में 2300 मजदूरों में खाना वितरित किया. साथ ही कहा कि उनका दल मजदूर की बुनियादी की लड़ाई लड़ेगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details