दिल्ली

delhi

Presidential Election 2022: द्रौपदी मुर्मू पर ओडिशा सीएम पटनायक बोले- Proud Moment

By

Published : Jun 22, 2022, 8:36 AM IST

Updated : Jun 22, 2022, 11:08 AM IST

ओडिशा सीएम नवीन पटनायक

पिछले राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा ने दलित नेता रामनाथ कोविंद को अपना उम्मीदवार बनाया था और इस बार एक आदिवासी नेता को इस पद के लिए उम्मीदवार बनाकर समाज में एक संदेश देने की कोशिश की है.

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव 2022 में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है. झारखंड की राज्यपाल रह चुकीं द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) एनडीए की चेहरा होंगी. नाम के एलान के बाद द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले BJD (बीजू जनता दल) से समर्थन की अपील की थी. अब इस पर BJD चीफ नवीन पटनायक की प्रतिक्रिया आई है.

बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने द्रौपदी मुर्मू को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग द्वारा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि यह उनके राज्य के लोगों के लिए गर्व का क्षण है.

पटनायक ने मुर्मू को उनकी उम्मीदवारी पर बधाई देते हुए ट्वीट किया, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मेरे साथ इस पर चर्चा की तो मुझे खुशी हुई. यह वास्तव में ओडिशा के लोगों के लिए गर्व का क्षण है. पटनायक ने कहा कि उन्हें यकीन है कि मुर्मू 'देश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक उदाहरण स्थापित करेंगी.'

पढ़ें:राष्ट्रपति चुनाव : द्रौपदी मुर्मू होंगी एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार

पिछले राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा ने दलित नेता रामनाथ कोविंद को अपना उम्मीदवार बनाया था और इस बार एक आदिवासी नेता को इस पद के लिए उम्मीदवार बनाकर समाज में एक संदेश देने की कोशिश की है. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में मुर्मू के नाम की घोषणा की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे.

पढ़ें:झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू बनीं NDA उम्मीदवार, जानें- अब तक कितने राज्यपाल बने राष्ट्रपति?

पीटीआई-भाषा

Last Updated :Jun 22, 2022, 11:08 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details