छत्तीसगढ़

chhattisgarh

gallantry medals to police officers : पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को मिले वीरता पदक, गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने दिया सम्मान

By

Published : Jan 26, 2023, 3:09 PM IST

Updated : Jan 26, 2023, 8:25 PM IST

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल अनुसूईया उइके ने पुलिस के 18 अधिकारी और कर्मचारियों को पुलिस पदक के साथ ही राज्य पुलिस वीरता पुरस्कार और राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया. राज्यपाल से सम्मान पाने के बाद सभी अधिकारी और कर्मचारी फूले नहीं समा रहे थे. वहीं इस बार छत्तीसगढ़ की दो बेटियों ने राज्य वीरता पुरस्कार प्राप्त किया है.

Republic day 2023
राज्यपाल अनुसूईया उइके

राज्यपाल ने पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को दिया सम्मान

रायपुर : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 18 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक से राज्यपाल अनसूईया उइके ने सम्मानित किया. जिसमें से 10 को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक और 7 को पुलिस वीरता पदक और एक अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है.नक्सल अभियान के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया. प्रदेश की 2 छात्राओं को राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जिसमें कांकेर जिले की कुमारी जंबाबती भुआर्य और महासमुंद जिले की कुमारी छाया विश्वकर्मा शामिल है.



पुलिस वीरता पदक : वैभव मिश्रा रक्षित निरीक्षक जिला रायपुर, अभिषेक पल्लव आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग, अश्वनी सिन्हा उप निरीक्षक जिला दंतेवाड़ा, यशवंत श्याम उप निरीक्षक जिला कोंडागांव, उसारू राम कोर्राम सहायक उपनिरीक्षक जिला कोंडागांव, उत्तम कुमार उप निरीक्षक जिला सुकमा, शहीद कृष्ण पाल सिंह कुशवाहा असिस्टेंट प्लाटून कमांडर एसटीएफ बघेरा.


विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक :विवेकानंद सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल अभियान


ये भी पढ़ें-रायपुर पुलिस ग्राउंड में राज्यपाल अनुसूईया उइके ने किया ध्वजारोहण


सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक :अजय यादव पुलिस महानिरीक्षक पुलिस महानिरीक्षक गुप्त वार्ता पुलिस मुख्यालय नया रायपुर, बद्रीनारायण मीणा पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, झाडूराम ठाकुर सेनानी 7वीं वाहिनी पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर, पंकज चंद्रा पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू रायपुर, अनंत कुमार साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग, कमलेश्वर सिंह निरीक्षक पुलिस मुख्यालय नया रायपुर, अर्जुन सिंह ठाकुर कंपनी कमांडर छठवी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रायगढ़, संजय कुमार दुबे प्लाटून कमांडर वीआईपी सुरक्षा वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल माना रायपुर, बलवीर सिंह प्रधान आरक्षक रक्षित आरक्षी केंद्र बिलासपुर.

पुलिस वीरता पदक :मालिकराम निरीक्षक जिला नारायणपुर, अलरिक लकड़ा निरीक्षक जिला सरगुजा, महेंद्र पोटाई उप निरीक्षक जिला नारायणपुर, सुकूराम नाग उप निरीक्षक जिला नारायणपुर, शहीद जय लाल उइके प्रधान आरक्षक जिला नारायणपुर, शहीद कनेर सिंह उसेंडी आरक्षक जिला नारायणपुर, शहीद श्याम किशोर शर्मा उप निरीक्षक जिला राजनांदगांव, रामअवतार पटेल उप निरीक्षक जिला दंतेवाड़ा, डीलेश्वर कुमार सोनवानी कंपनी कमांडर एसटीएफ बघेरा दुर्ग, हजारीलाल मौर्य उपनिरीक्षक जिला दंतेवाड़ा, सुक्कु राम नुरेटी निरीक्षक जिला नारायणपुर, बलराम उसेंडी निरीक्षक जिला नारायणपुर, राजकुमार सलाम सहायक उपनिरीक्षक जिला नारायणपुर, हरिशंकर प्रताप सिंह कवर निरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर.


राज्य वीरता पुरस्कार :कुमारी जंबावती भूआर्य जिला कांकेर, कुमारी छाया विश्वकर्मा जिला महासमुंद

Last Updated :Jan 26, 2023, 8:25 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details