छत्तीसगढ़

chhattisgarh

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, छत्तीसगढ़ में 5 दिन में 7 जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : Jan 4, 2024, 8:54 PM IST

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ 14 जनवरी को होने वाली है. ये यात्रा छत्तीसगढ़ में 5 दिन में 7 जिलों से होकर गुजरेगी.

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra in Chhattisgarh
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

रायपुर:लोकसभा चुनाव ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर यात्रा पर निकलने वाले हैं. राहुल की ये यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी. इस यात्रा का नाम 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' होगा. इससे पहले राहुल की भारत यात्रा का नाम 'भारत न्याय यात्रा' दिया गया था.

5 दिन छत्तीसगढ़ में होगी राहुल की यात्रा: राहुल की आगामी भारत यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से होगी. इस यात्रा का समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा. यह 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 67 दिनों में 110 जिला, 100 लोकसभा, 337 विधानसभा क्षेत्रों में होकर गुजरेगी. इस बीच छत्तीसगढ़ में भी राहुल गांधी की "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" 5 दिन में 7 जिलों से 536 किमी होकर गुजरेगी.

2024 में बदलाव के लिए होगी ये यात्रा:इसकी जानकारी कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने दी. उन्होंने बताया कि, "इस यात्रा के माध्यम से देश की जनता की आवाज उठाई जाएगी. साल 2024 में देश की सरकार के बदलाव में इस यात्रा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. देश में जिस प्रकार से महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक असमानताएं बढ़ रही है, अर्थव्यवस्था पर इसका असर देखने को मिल रहा है. केंद्र सरकार जनता की आवाज को कुचलना के लिए विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इस यात्रा के माध्यम से इन सभी बातों की आवाज उठाई जाएगी. यह यात्रा देश के बदलाव में बड़ी भूमिका निभाएगी."

राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट मैप:

राज्य किमी जिला
मणिपुर 107 किमी 4 जिला
नागालैंड 257 किमी 5 जिला
असम 833 किमी 17 जिला
अरुणाचल प्रदेश 55 किमी 1 जिला
मेघालय 5 किमी 1 जिला
पश्चिम बंगाल 523 किमी 7 जिला
बिहार 425 किमी 7 जिला
झारखंड 804 किमी 13 जिला
उड़ीसा 341 किमी 4 जिला
छत्तीसगढ़ 536 किमी 7 जिला
उत्तर प्रदेश 1,074 किमी 20 जिला
मध्य प्रदेश 698 किमी 9 जिला
राजस्थान 128 किमी 2 जिला
गुजरात 445 किमी 7 जिला
महाराष्ट्र 480 किमी 6 जिला

बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा की दूरी 6,700 किमी. से अधिक होगी. ये यात्रा कुल 67 दिनों में 110 जिला के 100 लोकसभा और 337 विधानसभा से होकर गुजरेगी.

रायपुर में बुलडोजर एक्शन पर महापौर और बीजेपी के बीच बढ़ी टेंशन
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 5 फरवरी से, सीएम साय पेश करेंगे अपना पहला बजट
गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी छत्तीसगढ़ की झांकी, आदिवासी संस्कृति से सराबोर होगा कर्तव्य पथ

ABOUT THE AUTHOR

...view details