छत्तीसगढ़

chhattisgarh

टीएस सिंहदेव का रायगढ़ दौरा कल, लेंगे कई बड़ी बैठकें

By

Published : Feb 4, 2020, 1:15 PM IST

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव 5 फरवरी को रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे. जहां वह स्वास्थ्य विभाग की कई बैठके लेंगे.

TS Singhdev Raigarh visit
टी.एस. सिंहदेव का रायगढ़ दौरा

रायपुरःप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव 5 फरवरी को रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वह जिला प्रशासन के अधिकारियों के संग कई बड़ी बैठकें करेंगे.

मंत्री सिंहदेव 5 फरवरी सुबह 8:40 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रायगढ़ जाएंगे और सुबह 9:30 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे.

सिंहदेव लेंगे कई बैठकें

  • स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव रायगढ़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित नेत्रदाताओं के सम्मान समारोह में सुबह 11 बजे शामिल होंगे.
  • मंत्री सिंहदेव दोपहर 12 बजे मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों और प्रोफेसर की बैठक लेंगे.
  • इसके बाद दोपहर 2 बजे रायगढ़ कलेक्टोरेट में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और खंड चिकित्सा अधिकारियों की बैठक लेंगे.
  • सिंहदेव दोपहर 3 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक में शामिल होंगे. जिसके बाद शाम 5 बजे रायगढ़ से रायपुर के लिए वापस लौटेंगे.

singhdeo


Conclusion:

ABOUT THE AUTHOR

...view details