छत्तीसगढ़

chhattisgarh

Khelo India 2023 : कोरबा में खेलो इंडिया का होगा आयोजन, 17 खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर

By

Published : Jun 2, 2023, 6:06 PM IST

भुवनेश्वर कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइन्स के सहयोग से कोरबा में खेलो इंडिया के तहत रूरल एंड इंडीजेनियस नेशनल गेम्स का आयोजन होने वाला है.जिसमें जिले के 17 खिलाड़ी अपने जौहर दिखाएंगे.

seventeen players selected Khelo India event in Korba
कोरबा के प्रतिभावान खिलाड़ियों का खेलो इंडिया में चयन

कोरबा : भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय के निर्देश पर कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइन्स, भुवनेश्वर के सहयोग से आगामी 09 से 12 जून तक खेलो इंडिया रूरल एंड इंडीजेनियस नेशनल गेम्स 2023 का आयोजन हो रहा है. इन खेलों के लिए कोरबा जिले से 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ है. 4 दिनों तक चलने वाले राष्ट्रीय खेल सम्मेलन में अनुसूचित जनजातीय खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए तीरंदाजी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, कबडडी, खो-खो, रग्बी, स्वीमिंग, व्हॉलीबॉल, योगासन जैसे 10 खेलों में प्रतियागिताएं होंगी. इनके साथ साथ ही 18 जनजातीय डेमोन्सट्रेशन गेम्स को भी खेलो इंडिया के खास आयोजन में शामिल किया गया है.

25 मई को बिलासपुर में हुआ था चयन : खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजन में राज्य की भागीदारी के लिए 10 खेलों में सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन 25 मई 2023 को बिलासपुर के स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में किया गया था.इस ट्रायल में 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ.

छत्तीसगढ़ का ये थाना है तंबाकू मुक्त, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया सर्टिफिकेट
कोरबा के खेत में नाग नागिन का मनमोहक नृत्य
रामपुर विधानसभा में सीएम भूपेश ने खोला सौगातों का पिटारा

किन खिलाड़ियों का किया गया चयन :खेलो इंडिया की प्रतियोगिताओं के लिए जिले से 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. जिसके अंतर्गत पुरुष वर्ग हॉकी में बालको के प्रभात सिंह, महिला वर्ग हॉकी में परसाभाठा की चांदनी धुर्वे, चित्रलेखा कंवर शामिल हैं. इसी तरह महिला फुटबॉल के लिए कोरबा की प्रियंका राज, एथलेटिक्स में ग्राम बोइदा के यशवंत मरकाम, कबड्डी पुरुष वर्ग में कोरबा के सुरेंद्र सिंह कंवर और कामेश कुमार, कबड्डी महिला वर्ग में कटघोरा के ग्राम गजरा की पुष्पा, रग्बी पुरुष वर्ग में कोरबा के विश्वजीत पैकरा, रग्बी महिला वर्ग में कोरबा की जागृति आर्मो, पूर्णिमा,अलिसा, खो-खो पुरुष वर्ग में कोरबा के जय विकास राठिया, सत्येन्द्र राठिया, खो-खो महिला वर्ग में कोरबा की सुनिता राठिया, चंदा राठिया और मोनिका राठिया चयनित हुए हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details