छत्तीसगढ़

chhattisgarh

National Tribal Dance Festival 2021: आज आखिरी दिन, इंटरनेशनल कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

By

Published : Oct 30, 2021, 2:30 PM IST

Updated : Oct 30, 2021, 2:48 PM IST

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 (National Tribal Dance Festival 2021) लोगों को काफी भा रहा है. एक मंच पर अलग-अलग भाषा और शैली के नृत्य लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं.

third-day-of-national-tribal-dance-festival-2021-and-rajyotsava-2021-international-tribal-dance
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021

रायपुर: राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 (National Tribal Dance Festival 2021) के आखिरी दिन का कार्यक्रम जारी है. देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं. महोत्सव का आज आखिरी दिन है. आज उज्बेकिस्तान, स्विटजरलैंड, श्रीलंका और युगांडा सहित कई विदेशी नृत्य की प्रस्तुति भी हो रही है.

अब तक निकोबारी नृत्य (अंडमान-निकोबार), स्वांग नृत्य (राजस्थान), वासवा नृत्य (गुजरात), छाऊ नृत्य (झारखंड), संथाली नृत्य (पश्चिम बंगाल), खरिंग खरग फेचक नृत्य (मणिपुर), घाहानू नृत्य (लद्दाख), माकू हे निची नृत्य (नागालैंड), गारसिया नृत्य (राजस्थान), की प्रस्तुति हो चुकी हैं. उरांव कर्मा नृत्य (छत्तीसगढ़) और हारूल-झैंता-हरिण नृत्य (उत्तराखंड) की भी प्रस्तुति होनी है. आज माली, उजबेकिस्तान, स्वाजीलैंड और श्रीलंका के कलाकार अपने नृत्य से सभी का मन मोह लेंगे. रात 8 बजे से युगांडा और दो प्रथम स्थान प्राप्त विजेता अपने नृत्य की प्रस्तुति देंगे.

National Tribal Dance Festival 2021: झारखंड के छाउ नृत्य ने मोहा सबका मन, देखिए वीडियो

शुक्रवार को आदिवासी नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद छाया वर्मा, सांसद फूलो देवी नेताम सहित कई नेता मंच पर जमकर थिरके.

Last Updated : Oct 30, 2021, 2:48 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details