बिहार

bihar

जवाहरलाल नेहरू की जयंती: राज्यपाल फागू चौहान और CM नीतीश ने किया माल्यार्पण

By

Published : Nov 14, 2022, 1:43 PM IST

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की जयंती (Birth Anniversary of Pandit Jawaharlal Nehru) के मौके पर राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई नेताओं ने मूर्ति का माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर उन्होंने वृक्षारोपण भी किया.

जवाहरलाल नेहरु की जयंती
जवाहरलाल नेहरु की जयंती

पटना: आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (Birth Anniversary of Indias first Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru) आज पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है. इस मौके पर पटना के पुनाइचक में जवाहरलाल नेहरू की नई मूर्ति लगावाई गई है. राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने इस मौके पर पंडित नेहरू की नई मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

ये भी पढ़ें-जवाहरलाल नेहरू के जयंती पर राज्यपाल फागू चौहान और CM नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गजों ने किया माल्यार्पण :पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर बिहार में महागठबंधन एकजुट दिखा. जवाहरलाल नेहरू की जयंती के मौके पर पुनाइचाक में उनकी नई मूर्ति लगाई गई. जहां राज्यपाल फागू चौहान (governor fagu chauhan), मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar), उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav) सहित कई मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक माल्यार्पण कर जवाहर लाल नेहरू को नमन किया.

मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज ने किया वृक्षारोपण :पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के मौके पर माल्यार्पण के बाद राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने वृक्षारोपण भी किया. राजकीय समारोह के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और विधायक राजेश राम ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने जवाहरलाल नेहरू को पहले से बेहतर स्थान दिया है.

ये भी पढ़ें-देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती आज, पीएम मोदी-राहुल ने दी श्रद्धांजलि

ABOUT THE AUTHOR

...view details