बिहार

bihar

बिहार के कई जिलों में तेजी से गिरा पारा, सबसे कम तापमान गया का 10 डिग्री सेल्सियस

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Dec 11, 2023, 7:18 AM IST

Updated : Dec 11, 2023, 7:34 AM IST

Bihar Weather Forecast Today: बिहार में पिछले 24 घंटे में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. बारिश के बाद पछुवा हवा के कारण प्रदेश में ठंड काफी बढ़ गई. रविवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान गया का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बिहार के कई जिलों में तेजी से गिरा पारा
बिहार के कई जिलों में तेजी से गिरा पारा

पटनाः बिहार में अब सर्दी लोगों को परेशान करने लगी है. सर्द हवाओं ने लोगों का बाहर निकलना मुशकिल कर दिया है. पटना मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के तापमान में 2-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. प्रदेश का सवार्धिक अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद का और सबसे कम न्यूनतम तापमान गया का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.

पटना का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियसः रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. वहीं आज सोमवार को राजधानी पटना का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे हवा में आर्द्रता लगभग 43% रहेगी, जो 2.8 कीमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.

जानें क्या रहा इन जिलों का तापमानः पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरपुर का 13.7, भागलपुर का 15.3 डिग्री, भोजपुर का तापमान 25.3, बक्सर का 12.2, औरंगाबाद का 13.7, जमुई का 13.3, बांका 12.6, नवादा का 13, कटिहार का 13.2, पूर्णिया का 14.4, बेगूसराय का 14.5, वैशाली का 13.8, गोपालगंज का 12.5, खगड़िया का 14.6, वाल्मीकिनगर का 12.4, मोतिहारी का 11.2 और सीतामढ़ी का 11.4 सुपौल का 14.0, डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पिछले 24 घंटे के जिलों के तापमान में 2-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.

अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसमः बिहार में अगले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में घने कोहरे और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. अधिकांश भागों में पछुआ हवा के कारण ठंड बढ़ेगी. प्रदेश का अधिकतम तापमान 11 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. वहीं अभी प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है.

ये भी पढ़ेंःबिहार में बढ़ने लगी सर्दी, कोहरे के साथ तमाम जिलों के तापमान में आई गिरावट

Last Updated :Dec 11, 2023, 7:34 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details