ETV Bharat / state

बिहार में बढ़ने लगी सर्दी, कोहरे के साथ तमाम जिलों के तापमान में आई गिरावट

author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Nov 22, 2023, 6:53 AM IST

Updated : Nov 22, 2023, 9:15 AM IST

Bihar Weather Forecast Today: बिहार में छठ के बाद से ही मौसम में बदलाव होने लगा है. पिछले 24 घंटे में तमाम जिलों के तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा है और ठंड बढ़ी हुई महसूस हुई.

बिहार में बढ़ने लगी सर्दी
बिहार में बढ़ने लगी सर्दी

पटनाः मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है. तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी और कोहरा के साथ ठंड भी बढ़ने का अनुमान है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश का अधिकत्म तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहा. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस बांका का और सर्वाधिक तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दरभंगा का दर्ज किया गया. वहीं, हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली.

ऐसा रहा इन जिलों का तापमानः राज्य में पिछले 24 घंटे में पटना का तापमान 17.4, जमुई का 15.2, नवादा का 15.5, गया का 15.2, कटिहार का 18.8, औरंगाबाद का 16.2, बक्सर का 1603, कैमूर का 16.7, आरा का 18.1, मुजफ्फरपुर का न्यूनतम तापमान 18.9, वैशाली का 17.3, छपरा का 19.2, सिवान का 16, गोपालगंज का 15.5, मोतिहारी का 15.5, सीतामढ़ी का 14.7 दरभंगा का 16.4, वैशाली का 17.3, सुपौल का 18.4, पूर्णिया का 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

अगले 24 घंटे में मौसम का हालः बिहार में अगले 24 घंटे में तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. हवा में आर्द्रता लगभग 24% रहेगी. पछुआ हवा 11 कीमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है. ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाया रहेगा. वहीं बात राजधानी पटना की करें तो यहां अगले 24 घंटे में तापनाम 17 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. पछुआ हवा 10-12 कीमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.

ये भी पढ़ेंः बिहार में अगले 24 घंटे में बढ़ सकती है थोड़ी ठंड, अभी नहीं दिखेगा सर्दी का ज्यादा असर

Last Updated :Nov 22, 2023, 9:15 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.