बिहार

bihar

Akshara Singh : क्या भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सच में बनेंगी दुल्हनिया.. जानें कौन होगा दूल्हा?

By

Published : Jan 28, 2023, 10:16 PM IST

Updated : Jan 28, 2023, 10:54 PM IST

भोजपुरी की हॉट अभिनेत्री अक्षरा सिंह क्या सच में दुल्हनिया बनने जा रही हैं? इसकी चर्चा जोर शोर से होने लगी है. सारेगामा हम भोजपुरी ने सोशल मीडिया में पोस्ट करके सनसनी मचा दी है. लोग पूछ रहे हैं कि क्या युवा दिलों की धड़कन सच में दुल्हनिया बनने जा रही हैं?

Akshara Singh will become bride
Akshara Singh will become bride

पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह जितनी पर्दे पर पसंद की जातीं हैं उतना ही लोग उनकी निजी जिंदगी को भी जानने की दिलचस्पी दिखाते हैं. इसलिए जब से ये पता चला है कि अक्षरा सिंह दुल्हनिया बनने वाली हैं तो उनके फैन्स परेशान हैं. बार-बार पूछ रहे हैं कि क्या सच में वो दुल्हनिया बनकर घर बसाने जा रही हैं?

ये भी पढ़ें- Bhojpuri Songs : 'शादी हो या पब, झिझक क्यों.. दिल खोलकर बजाएं भोजपुरी गाने'- एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

सारेगामा हम भोजपुरी के पोस्ट से बढ़ी बेकरारी: दरअसल, जब से सारेगामा हम भोजपुरी ने इसको लेकर अक्षरा सिंह को टैग करते हुए सवाल पूछा है. तब से उनके फैंस बेकरार हैं. उन्हें अक्षरा सिंह के पराई होने का डर सताने लगा है. लोग अब ये जानना चाहते हैं कि उनका दूल्हा कौन है? क्या वाकई में अक्षरा सिंह दुल्हन बनकर किसी के साथ घर बसाने का इरादा बना लिया है. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री हो या बिग बॉस का घर अक्षरा के जलवे और चर्चे हर तरफ हैं. हाल के दिनों की बात करें तो अक्षरा सिंह फैंस के दिलों के साथ कंट्रोवर्सी में भी खूब छाईं रहीं हैं.

क्या है दुल्हनिया बनने का सच?: भोजपुरी सनसनी अक्षरा सिंह अपना एक एल्बम सॉन्ग लेकर आने वाली हैं. जिसमें वो दुल्हन के लिबास में नजर आएंगे. उसकी एक झलक भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. उसी पोस्ट में 'सारेगामा हम भोजपुरी' ने अक्षरा को टैग किया और पूछकर सनसनी फैला दी कि वो दुल्हनिया बनने जा रही हैं.

भोजपुरी फिल्म में अक्षरा का डंका: बात फिटनेस की हो, फिगर की हो या फिर एक्टिंग की, अक्षरा सिंह का डंका भोजपुरी फिल्म में बजता है. यही वजह है कि अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे कॉस्टली एक्ट्रेस में से एक हैं. उनकी सुंदरता और बोल्डनेस के सभी कायल हैं. पर्दे पर उनके लटके-झटके देखने के लिए फैंस भी टकटकी लगाए रहते हैं. यही वजह है कि अक्षरा को खूब पसंद किया जाता है. उनके नए एल्बम को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं.

Last Updated :Jan 28, 2023, 10:54 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details