बिहार

bihar

ETV Bharat / state

बिहार में 17 मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी मृत्युंजय यादव गिरफ्तार

सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में था नामजद कुख्यात मृत्युंजय यादव गिरफ्तार. रिपोर्ट-राहुल कुमार

Mrityunjay Yadav Arrested
अपराधी मृत्युंजय यादव गिरफ्तार (ETV Bharat)

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 28, 2026 at 8:09 AM IST

सहरसा:बिहार के सहरसा जिले के सोनवर्षाराज थाना पुलिस ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत 17 मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी मृत्युंजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे सोनवर्षाराज थाना कांड संख्या 180/2026 के प्राथमिक अभियुक्त के रूप में गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी गाजीपुर गांव निवासी सुंदर यादव उर्फ सुनर यादव का पुत्र है.

कई थाना क्षेत्रों में आपराधिक इतिहास:पुलिस के अनुसार मृत्युंजय यादव के खिलाफ सोनवर्षाराज, बसनही और महिषी थाना क्षेत्रों में अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, डकैती, आर्म्स एक्ट और एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं. सिमरी बख्तियारपुर के प्रभारी एसडीपीओ धीरेंद्र पांडेय के अनुसार उसके खिलाफ सोनवर्षाराज थाना में वर्ष 2014 से ही कई मामले दर्ज हैं.

एसडीपीओ धीरेंद्र पांडेय (ETV Bharat)

2014 के पुराने गंभीर मामले:कांड संख्या 87/2014 में धारा 302, 201/34 भारतीय दंड संहिता, कांड संख्या 94/2014 में धारा 147, 148, 149, 323, 316, 504 भारतीय दंड संहिता के साथ आर्म्स एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट, तथा कांड संख्या 148/2014 और 149/2014 में भी हत्या समेत अन्य गंभीर धाराएं दर्ज हैं. वर्ष 2017 में भी सोनवर्षाराज थाना के कई कांडों में आरोपी नामजद रहा है.

हाल के वर्षों के मामले भी दर्ज: वर्ष 2023 में सोनवर्षाराज थाना में कांड संख्या 68/2023, 70/2023 और 249/2023 दर्ज होने का उल्लेख पुलिस रिकॉर्ड में है. बसनही और महिषी थाना क्षेत्र में भी उसके खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक गतिविधियों का दायरा स्पष्ट होता है.

लंबी तलाश के बाद मिली सफलता: एसडीपीओ धीरेंद्र पांडेय ने बताया कि लंबे समय से विभिन्न मामलों में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही थी. इसी क्रम में पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी और मृत्युंजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया.

"गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों में उसकी भूमिका की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को मजबूती मिलने की उम्मीद है."-धीरेंद्र पाण्डेय, प्रभारी एसडीपीओ, सिमरी बख्तियारपुर

ये भी पढ़ें-

बिहार का कुख्यात अपराधी अस्पताल से फरार, 3 जुलाई को पुलिस ने किया था एनकाउंटर

बिहार से मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता गिरफ्तार, महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ी सफलता