छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

राखी बाजार हुआ गुलजार, डोरेमॉन पोकीमॉन के साथ कश्मीरी राखी ने बनाई मार्केट में जगह, फैंसी थालियों की भी डिमांड ज्यादा

रक्षाबंधन को लेकर रायपुर का राखी बाजार सज चुका है.इस बार राखियों के साथ फैंसी थाली की डिमांड ज्यादा है.रितेश तंबोली की रिपोर्ट

Rakhi Market
राखी बाजार हुआ गुलजार (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 19, 2026 at 3:58 PM IST

रायपुर : रायपुर सहित पूरे देश में 28 अगस्त शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. रक्षाबंधन पर्व को लेकर राजधानी रायपुर में 20 दिन पहले बाजार सज चुका है. जिसमें कश्मीरी राखियों के साथ ही रेशम की डोरी वाली राखियों से लेकर स्टोन वाली राखी की डिमांड बाजार में ज्यादा है. इसके साथ ही बच्चों के लिए अलग-अलग किड्स वाली राखियां भी बाजार में आई है. बहनें राखी बांधते समय भाईयों की आरती उतारती हैं,इसके लिए बाजार में कई तरह की फैंसी आरती थाली भी आई है.इन फैंसी थालियों की डिमांड भी बाजार में देखी जा रही है.

राखी की नई वैरायटी मार्केट में मौजूद

दुकानदार अब्दुल कादर ने बताया कि इस बार राखी का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा, जो सावन महीने का आखिरी दिन होता है. बहन अपने भाइयों के लिए अच्छी और सुंदर राखियां पसंद कर रही हैं. बच्चों के लिए भी इस बार किड्स वाली राखी आई है. जिसकी भी डिमांड बाजार में अच्छी है.

राखियों के साथ फैंसी थाली की डिमांड (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

इस बार बाजार में नई कश्मीरी राखी आई है. एक्चुअल में कश्मीरी राखी वॉच है. यह एक तरह से ब्रेसलेट कंगन भी है जिसे बहन अपनी भाभियों को गिफ्ट दे रही हैं. राखियों में बच्चों के लिए एक राखी आई है जो फेस चेंजर है. डोरेमॉन, पोकीमॉन जैसी राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं. मौसम को देखते हुए राखी का बाजार उम्मीद के हिसाब से अभी तक ठीक-ठाक है. राखी के दाम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है- अब्दुल कादर, राखी विक्रेता

कश्मीरी राखी को भी मिली बड़ी जगह (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
रक्षाबंधन में सजा बाजार (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

दुकानदार विमल जैन ने बताया कि बाहर भेजने के लिए राखी की डिमांड ज्यादा रही है. उसके बाद अब खरीदारी भी कर रहे हैं. भाई भाभी वाली राखी के सेट हो गए. लुम्बा राखी हो गई. डोरी राखी स्टोन वाली राखी के साथ ही अटैचमेंट में पूजा की खाली भी बाजार में मौजूद है. मार्केट में इसकी भी काफी अच्छी डिमांड है.

बाहरी राज्य से भी आ रहे खरीदार (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
फैंसी थालियों की डिमांड ज्यादा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

पूजा की थाली फैंसी और स्टोन वर्क के अनुसार 50 रुपए से लेकर लगभग 300 रुपए तक की है. हमारे यहां होलसेल में राखियां 3 रुपए दर्जन से लेकर 200 दर्जन तक की है. जिसमें रेशम वर्क, हैंडमेड, स्टोन वर्क, बूटी के वर्क मेटल में राजकोट के वर्क की राखी ज्यादा डिमांड में है- विमल जैन, दुकानदार

रेशम वर्क, हैंडमेड, स्टोन वर्क की राखी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
स्टोन और सिल्वर राखियां (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

विमल जैन ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर लोगों में उत्साह है. इस दुकान में ओडिशा और आंध्रप्रदेश के दुकानदार भी राखी खरीदी करने आते हैं.दुकानदारों के मुताबिक लोगों को खासतौर पर डोरी और स्टोन पैटर्न वाली राखियां ज्यादा पसंद आती है. टिकाऊ होने के साथ-साथ काफी लंबे समय तक चलती है. लोग अपने-अपने टेस्ट के अनुसार राखियों की खरीदी करते हैं.

छिंद के पत्तों से संवारी जिंदगी, राखी और गुलदस्तों ने बदली महिलाओं की तकदीर, 40 लाख रुपये तक पहुंची आमदनी

रक्षाबंधन 2026 : कलाईयों पर सजेंगी धान बीज वाली ईको फ्रेंडली राखियां, पैरा आर्ट पेंटिंग्स भी दे रही प्रकृति संरक्षण का संदेश

छत्तीसगढ़ी संस्कृति की थीम पर तैयार हो रहीं इको-फ्रेंडली राखियां, मार्केट में अच्छी डिमांड, आजीविका का भी इंतजाम