PTET 2026: 14 जून को 1.26 लाख कैंडिडेट की परीक्षा, प्रदेश के 41 जिलों में 300 सेंटर
वीएमओयू ने प्रदेश के सभी 41 जिलों के 300 परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था पूरी कर ली.
Published : June 12, 2026 at 8:01 PM IST
कोटा: प्रदेश के टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET 2026) रविवार 14 जून को आयोजित हो रही है. परीक्षा की आयोजन की जिम्मेदारी वर्धमान महावीर कोटा ओपन यूनिवर्सिटी के पास है. यूनिवर्सिटी ने इसके लिए प्रदेश के सभी 41 जिलों के 300 परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था पूरी कर ली.
परीक्षा सुबह 9 से 12 के बीच आयोजित की जाएगी. इसके लिए विद्यार्थियों को 7:30 से 8:30 तक 1 घंटे प्रवेश मिलेगा. तय समय के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी. पुलिस से लेकर परीक्षा केंद्र पर इंचार्ज और उड़न दस्ते भी निगरानी रखेंगे.
पढ़ें :PTET 2026 एग्जाम 14 जून को संभावित, ऑनलाइन आवेदन शुरू
परीक्षा के मुख्य समन्वयक और वीएमओयू के कुलगुरू प्रो. बीएल वर्मा ने बताया कि एक लाख 26 हजार 600 कैंडिडेट ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. इनमें छात्र 48138 व छात्राएं 78462 हैं. परीक्षा में भी पूरी शुचिता, पारदर्शिता और गोपनीयता से आयोजित किया जाएगा. परीक्षा में इस बार 115293 विद्यार्थी हिंदी और 11307 अंग्रेजी में पेपर देंगे. परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड में क्यूआर कोड होगा, जिसमें उसकी पूरी जानकारी समाहित रहेगी.
पढ़ें :PTET 2026: चार साल में कैंडिडेट में 87 फीसदी गिरावट, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी
परीक्षा के कोऑर्डिनेटर डॉ रवि गुप्ता ने बताया कि पीटीईटी 2026 के प्रश्न पत्र पर भी क्यूआर कोड दिखाया गया है. किसके साथ ही प्रदेश के सभी संवेदनशील केंद्र पर निगरानी के लिए जयपुर में हाईटेक कमांड सेंटर बनाया गया है, कई परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी लगाएं गए हैं. यूनिवर्सिटी के कोटा कैंपस के जरिए भी मॉनिटरिंग की जाएगी. इसके साथी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सॉफ्टवेयर के जरिए भी मॉनिटरिंग की जा रही है. विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र पर एंट्री भी बायोमैट्रिक अटेंडेंस के बाद ही दी जाएगी.