ETV Bharat / state

PTET 2026 एग्जाम 14 जून को संभावित, ऑनलाइन आवेदन शुरू

परीक्षा की जिम्मेदारी इस बार भी कोटा के वर्तमान महावीर खुला विश्वविद्यालय को मिली है.

PTET 2026 BEGINS,  APPLICATION FOR PTET 2026
महावीर खुला विश्वविद्यालय . (ETV Bharat kota)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 19, 2026 at 8:07 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटाः प्रदेश के टीचर ट्रेनिंग कॉलेजों में बैचलर ऑफ एजुकेशन (Bachelor of Education) कोर्स में एडमिशन प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) परीक्षा से मिलता है. इस परीक्षा की जिम्मेदारी इस बार भी कोटा के वर्तमान महावीर खुला विश्वविद्यालय को मिली है. इसके जरिए सत्र 2026-27 में B.Ed कोर्स में प्रवेश मिलेगा. जिसके लिए PTET के ऑनलाइन आवेदन गुरुवार से शुरू हो गए हैं.

वीएमओयू के कुलगुरु प्रो. बीएल वर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://ptetvmoukota2026.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. कैंडिडेट 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह आवेदन फिलहाल 2 वर्षीय बीएड कोर्सेज के लिए ही खोले गए हैं. इच्छुक कैंडिडेट को 500 रुपए फीस ऑनलाइन ही जमा करनी होगी. इसे ऑनलाइन डेबिट-क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग व यूपीआई से कर सकते हैं. वहीं, आवेदक के हार्ड कॉपी विद्यार्थी को प्रिंट करके अपने पास रखनी है. परीक्षा की कोऑर्डिनेटर प्रो. क्षमता चौधरी ने बताया कि परीक्षा का आयोजन संभवतः 14 जून को किया जाना है.

पढ़ेंः युवाओं के लिए सेना में जाने का मौका, "अग्निवीर" के लिए आवेदन शुरू, जानिए पूरी डिटेल

2 वर्षीय कोर्स में मिलेगा प्रवेशः विद्यार्थी को अपने परीक्षा केंद्र चयन के लिए जिलों की सूची के अनुसार आवेदन करना होगा. इस परीक्षा के जरिए बैचलर ऑफ एजुकेशन के 2 वर्षीय कोर्स में प्रवेश मिलेगा. विद्यार्थी की पात्रता ग्रेजुएशन तय की गई है. आवेदन के लिए विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, मानविकी वर्ग में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर्स में पास होना जरुरी है. इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में विज्ञान व गणित में विशेषज्ञता के साथ स्नातक में कम से कम 55 फीसदी अंक से पास होना चाहिए. इस कोर्स में आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है. राजस्थान से बाहर के अभ्यर्थी भी पीटीईटी 2026 के लिए आवेदन कर सकते है, लेकिन सभी जनरल केटेगरी में प्रवेश के लिए पात्र होगें.

...तो प्रवेश निरस्त हो सकता हैः परीक्षा के को-कोऑर्डिनेटर डॉ. रवि गुप्ता ने बताया कि परीक्षा में आवेदन करते समय विद्यार्थियों को कैटेगिरी, संकाय और जेंडर सही भरना होगा. अभ्यर्थी इनमें गलत जानकारी देते हैं तो प्रवेश निरस्त भी हो सकता है. दूसरी तरफ एक बार आवेदन करने के बाद परीक्षा केंद्र में परिवर्तन संभव नहीं होगा. साथ ही बैंक खाते की सूचना, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी को अंकित करना होगा. इन्हें बाद में बदला भी नहीं जा सकेगा. यह डेटा बीएड की काउंसलिंग और प्रवेश के दौरान कॉलेज को उपलब्ध करवाया जाएगा.

इस तरह के प्रश्न होंगेः परीक्षा आयोजन समिति सदस्य डॉ.संदीप हुड्डा ने बताया कि पीटीईटी के प्रश्न पत्र में 200 प्रश्न होंगे. इनमें प्रत्येक में 50-50 प्रश्न मल्टी चॉइस प्रश्न होंगे. इन चार भाग में मेंटल एबिलिटी, टीचिंग एटीट्यूड एंड एप्टीट्यूड टेस्ट, जनरल अवेयरनेस और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी शामिल हैं. यह पेपर पेन पेपर मोड पर ओएमआर शीट के जरिए लिया जाएगा. 200 प्रश्न 600 अंकों के होंगे. प्रत्येक सही प्रश्न के तीन अंक मिलेंगे. इस परीक्षा में माइनस मार्किंग भी नहीं रखी गई है. परीक्षा अवधि तीन घंटे की होगी. लैंग्वेज प्रोफिशियेन्सी भाग को छोड़कर शेष प्रश्न पत्र अभ्यर्थी की चुनी गई भाषा में होगा. प्रश्न पत्र में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.