रांची: कांग्रेस द्वारा शुरू की गयी आ अब लौट चलें अभियान के तहत रविवार को झारखंड प्रदेश तृणमूल युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी सिंकू अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में बड़ी संख्या में अपने सैकड़ो साथियों के साथ सन्नी सिंकू को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और कहा कि सन्नी सिंकू हमारे पुराने साथी रहे हैं. कुछेक वजहों से वह हम से अलग हो गए थे. आज वह फिर से पार्टी के नीति और सिद्धांतों में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस में शामिल हुए हैं.
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कांग्रेस का अंग वस्त्र और माला पहना कर सन्नी सिंकू और उनके साथियों को कांग्रेस के सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया. सन्नी सिंकू को पार्टी में शामिल करने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के अभियान के तहत पिछले दिनों कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण की और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हमारा पूरा ध्यान ऐसे लोगों पर है, जो पूर्व में कांग्रेस में थे या जिनके पूर्वज कांग्रेस विचारधारा से जुड़े रहे हैं. लेकिन वर्तमान में किसी अन्य दल में है, उन्हें वापस कांग्रेस में लाने का कार्यक्रम हमलोग लगातार चला रहे हैं. सन्नी सिंकू काफी युवा और उर्जावान नेता हैं, उनके पार्टी में पुनर्वापसी का असर सिंहभूम की राजनीति पड़ेगा. इनके कांग्रेस में शामिल होने से कोल्हान क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जोबा मांझी को काफी मजबूती मिलेगी और उनकी जीत में एक अहम भूमिका इनकी रहेगी.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश में दो विचारधारा की लड़ाई चल रही है. यह चुनाव एक ऐसे समय में हो रहा है, जहां से भारत का आगामी कई दशकों का भविष्य तय होगा. देश के वर्तमान प्रधानमंत्री लोगों को इलेक्ट्रोल बॉण्ड घोटाला, महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे से भटकाकर मुसलमान मंगलसूत्र, मटन में उलझाना चाहते हैं. लेकिन हमें यह तय करना है कि देश का विकास छद्म राष्ट्रवादी करेंगे या देश हित में निर्णय निर्णय लेने वाले धर्मनिरपेक्ष समूह.
कांग्रेस छोड़ कर जाना मेरी बड़ी भूल- सन्नी सिंकू