झारखंड

jharkhand

जानिए कौन है, झारखंड का एक जिला वाला इकलौता लोकसभा क्षेत्र - Lok Sabha Election 2024

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Apr 15, 2024, 7:53 PM IST

Jamshedpur Lok Sabha seat. लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी जोरों पर है. शासन-प्रशासन और सियासी दलों ने पूरी तरह से इसके लिए कमर कस ली है. हर संसदीय क्षेत्र की अपनी भौगोलिक स्थिति और परिस्थिति होती है. जो यहां लोगों और मुद्दों पर असर डालता है. झारखंड के 14 लोकसभा में से एक ऐसी भी सीट है, जो कई मायनों में काफी अलग है. ईटीवी भारत की इस रिपोर्ट से जानिए, वो लोकसभा सीट कौन सी है.

Know about geographical location of Jamshedpur Lok Sabha seat
झारखंड के १४ में से सिर्फ जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र है जिसमें सिर्फ एक ही जिला पूर्वी सिंहभूम ही समाहित है

जमशेदपुर लोकसभा सीट का परिचय

जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम जिला का शहर जमशेदपुर, जिसकी झारखंड में अलग पहचान है. इसे लौहनगरी के रूप में भी जाना जाता है. इस शहर को स्टील सिटी, ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी सहित कई नामों से जानते है. लेकिन इस शहर के बारे में एक और जानकारी है, जिसे शायद ही आप जानते होंगे.

जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र झारखंड का एकलौता लोकसभा क्षेत्र है, जिसमें सिर्फ एक ही जिला पड़ता है. झारखंड में 14 लोकसभा क्षेत्र हैं, इनमें जमशेदपुर, सिंहभूम, रांची, खूंटी, लोहरदगा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, गोड्डा, दुमका, राजमहल और धनबाद है. इनमें जमशेदपुर लोकसभा संसदीय छोड़ कर सभी लोकसभा क्षेत्र में दो-तीन जिले समाहित होते हैं.

झारखंड में पांच प्रमडलों के अंतर्गत 24 जिला आते हैं. इन 24 जिलों में जमशेदपुर ही एक ऐसा लोकसभा है, जिसमें सिर्फ पूर्वी सिंहभूम जिला ही आता है. बाकी सभी लोकसभा क्षेत्रों में दो या तीन जिले आते हैं.

झारखंड के लोकसभा सीट और उसमें समाहित जिले

लोकसभा सीट और जिला का नाम

  • सिंहभूम लोकसभा: पश्चिम सिंहभूम/सरायकेला-खरसावा.
  • खूंटी लोकसभा: खूंटी/सरायकेला-खरसावां/पश्चिम सिंहभूम/रांची/गुमला/सिमडेगा.
  • लोहरदगा लोकसभा: रांची/गुमला/लोहरदग्गा.
  • पलामू लोकसभा: पलामू/गढ़वा
  • चतरा लोकसभा: चतरा/लातेहार/पलामू.
  • कोडरमा लोकसभा: कोडरमा/हजारीबाग/गिरिडीह.
  • हजारीबाग लोकसभा: हजारीबाग/कोडरमा/रामगढ़/चतरा.
  • गिरिडीह लोकसभा: गिरिडीह/बोकारो/धनबाद.
  • धनबाद लोकसभाः धनबाद/बोकारो.
  • रांची लोकसभा: रांची/सरायकेला-खरसावां
  • जमशेदपुर लोकसभा: पूर्वी सिंहभूम.
  • राजमहल लोकसभा: साहिबगंज/पाकुड़/दुमका/गोड्डा.
  • दुमका लोकसभा: दुमका/जामताड़ा/देवघर.
  • गोड्डा लोकसभाः गोड्डा/देवघर/दुमका.
    झारखंड के लोकसभा सीट और उसमें समाहित जिले

जानिए जमशेदपुर लोकसभा को

जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत आता है. इस जिला को स्टेशन का नाम टाटानगर है. इसलिए लोग टाटा के नाम से जानते हैं. जमशेदपुर लोकसभा सीट भाजपा के कब्जे में है. यहां से फिलहाल सासंद विद्युत वरण महतो हैं. इस लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं. इनमें जमशेदपुर (पूर्वी), जमशेदपुर (पश्चिम), घाटशिला, बहारागोड़ा, पोटका और जुगसलाई है. इनमें घाटशिला, बहारागोड़ा, पोटका और जुगसलाई झारखंड मुक्ति मोर्चा के कब्जे में है. वहीं जमशेदपुर (पूर्वी) निर्दलीय और जमशेदपुर (पश्चिम) की सीट कांग्रेस के कब्जे में है.

इसे भी पढ़े- लोकसभा चुनाव 2024: जमशेदपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस और झामुमो आमने सामने, जानिए दोनों क्या दे रहे तर्क

इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024ः जानिए जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के विकास को लेकर उद्यमियों के क्या हैं विचार

इसे भी पढ़ें- प्रत्याशी मिलने के बाद भाजपा की चुनावी तैयारी में तेजी, बिना नाम और चेहरे के महागठबंधन कैसे लगाएगी चुनावी नैया को पार!

ABOUT THE AUTHOR

...view details